{"_id":"669e5a2696e0707b5f0eb66c","slug":"video-lkhamapara-khara-ka-aharana-gava-ka-paugdhata-ka-tharatha-eka-sal-pahal-ujaugdha-jagaha-mal-na-jamana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लखीमपुर खीरी के अहिराना गांव के बाढ़ पीड़ितों का दर्द... एक साल पहले उजड़े, जगह मिली न जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लखीमपुर खीरी के अहिराना गांव के बाढ़ पीड़ितों का दर्द... एक साल पहले उजड़े, जगह मिली न जमीन
लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ क्षेत्र में पिछले साल शारदा नदी ने तबाही मचाई। नदी के कटान में अहिराना गांव का वजूद ही खत्म हो गया। इस गांव के लोगों ने अपना मकान, जमीन गंवाई लेकिन पिछले साल कुछ राहत सामग्री के सिवा कुछ नहीं मिला। अहिराना गांव के पीड़ितों का दर्द सुनने वाला कोई नहीं है। कटान पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक और सांसद आदि जनप्रतिनिधियों ने भी इन्हें वोटबैंक से ज्यादा कुछ नहीं समझा। पिछले साल शारदा नदी में आई बाढ़ की वजह से अहिराना गांव तबाह हो गया। तबाही का दंश झेलते हुए इन ग्रामीणों को एक वर्ष गुजर गया। इस साल भी शारदा नदी के कटान कर रही है, लेकिन अहिराना गांव के पीड़ितों को प्रशासन से कोई मदद नहीं मिल सकी है। करीब 20 से ज्यादा कटान पीड़ित खानाबदोश जिंदगी जी रहे हैं। मजदूरी कर गुजर-बसर कर रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई तक छूट गई है। अहिराना की संजू बताती हैं कि एक साल बीत गया, लेकिन प्रशासन से कोई मदद नहीं मिली। रामवती का भी यही दर्द है। इनका घर भी पिछले वर्ष नदी में कट गया था। रामवती ने कहा कि मेहनत मजदूरी कर जिंदगी गुजर बस रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।