{"_id":"6af60abca5963324be007d44","slug":"nepal-260-pandals-decorated-for-chhath-at-mohana-ghat-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-189630-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल : मोहाना घाट पर छठ के लिए सजे 260 पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल : मोहाना घाट पर छठ के लिए सजे 260 पंडाल
Fri, 13 Nov 2026 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
गौरीफंटा बाॅर्डर पर मोहाना नदी घाट पर छठ पर्व स्थल। स्रोत: आयोजक
धनगढ़ी (नेपाल)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित मोहाना नदी घाट पर छठ महापर्व की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होने वाले चार दिवसीय पर्व के लिए श्रद्धालुओं ने अपनी वेदियां तैयार कर ली हैं।
धनगढ़ी छठ पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष मंडल ने बताया कि घाट पर पूजा-अनुष्ठान के लिए 260 टेंट-पंडाल लगाए गए हैं। परिसर में साफ-सफाई के साथ आकर्षक रोशनी और झालरों की व्यवस्था की गई है। झांकी, नृत्य, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच भी तैयार है। रातभर जागरण होगा, जबकि शनिवार को डांडिया समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
समिति के अनुसार, इस वर्ष करीब 300 व्रती पूजा करेंगे और एक लाख दर्शनार्थियों के पहुंचने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पूरे आयोजन पर करीब 22 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। मोहाना घाट पर कैलाली सहित सुदूर पश्चिम प्रदेश के विभिन्न जिलों और सीमावर्ती भारतीय क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं।