{"_id":"6af60bca9b16294d3a0a1079","slug":"husband-and-father-in-law-acquitted-in-dowry-death-case-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-189656-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति-ससुर बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति-ससुर बरी
Fri, 13 Nov 2026 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अपर सत्र न्यायाधीश/एफटीसी (न्यू) भूलेराम की अदालत ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति मुजीब और ससुर नवाब को बरी कर दिया। अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष दहेज की मांग और प्रताड़ना के आरोप संदेह से परे साबित नहीं कर सका।
अभियोजन के अनुसार, हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी शरीफ अहमद की भतीजी गुलअफ्शा खातून की शादी 16 मार्च, 2015 को बरवर के बलराम नगर निवासी मुजीब से हुई थी। 13 सितंबर, 2017 को गुलअफ्शा की मृत्यु हो गई थी। आरोप था कि ससुराल वाले चार पहिया वाहन, दो लाख रुपये नकद और सोने की चेन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गले में फंदा लगने से श्वास अवरोध बताया गया था।
सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष दहेज मांग और प्रताड़ना के विशिष्ट कृत्य साबित नहीं कर सका। गवाहों के बयानों में विरोधाभास थे। वादी शरीफ अहमद ने मुख्य परीक्षा में दहेज तय होने की बात कही, लेकिन प्रतिपरीक्षा में इससे इन्कार कर दिया। मृतका की मां ने भी पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।
विज्ञापन
अदालत ने यह भी पाया कि मुजीब ने ही सबसे पहले पुलिस को पत्नी की आत्महत्या की सूचना दी थी। पंचायतनामा में मृतका के शरीर पर चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले और हाथों की चूड़ियां भी साबुत थीं। अभियोजन पक्ष भारतीय दंड संहिता की धारा 304-बी के चारों आवश्यक तत्व साबित नहीं कर सका। इस आधार पर अदालत ने दोनों आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया।