{"_id":"6aa9541320e7015c040b7514","slug":"video-ganesh-utsav-boosts-sweets-business-modaks-in-highest-demand-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"गणेश उत्सव ने बढ़ाया मिठाइयों का कारोबार, मोदक की सबसे ज्यादा मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश उत्सव ने बढ़ाया मिठाइयों का कारोबार, मोदक की सबसे ज्यादा मांग
लखीमपुर खीरी में गणेश चतुर्थी के साथ ही मिठाइयों का कारोबार भी बढ़ गया है। शहर में जगह-जगह सजे गणेश पंडालों और घरों में स्थापित प्रतिमाओं के पूजन-अर्चन के साथ प्रसाद की मांग बढ़ी है। खासतौर पर मोदक की सबसे अधिक मांग है। मिठाई की दुकानों पर अलग-अलग स्वाद और आकार के मोदक तैयार किए जा रहे हैं। गणेश उत्सव में कहीं पांच, कहीं सात तो कहीं 11 दिन तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन सुबह और शाम आरती, भजन-कीर्तन के बाद भगवान गणेश को मोदक, मोतीचूर के लड्डू और बेसन के लड्डू समेत अन्य मिठाइयों का भोग लगाया जा रहा है। इसके चलते मिठाई दुकानों पर खरीदारों की आवाजाही बढ़ी है। बाजार में भाप से तैयार पारंपरिक मोदक के साथ चॉकलेट, पाइनएप्पल, केसरिया, बनीला और खोया के मोदक भी उपलब्ध हैं। दुकानदार अवधेश, राजू और दिलीप ने बताया कि गणेश चतुर्थी के पहले दिन सोमवार को मोदक की अच्छी बिक्री हुई। एक दिन पहले से ही इसकी मांग शुरू हो गई थी। उत्सव के समापन तक बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।