{"_id":"6aa98ae651354fc22508933a","slug":"the-search-for-the-missing-girls-in-the-ghaghra-river-continued-for-the-second-day-without-any-results-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-185101-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: घाघरा नदी में लापता किशोरियों की दूसरे दिन भी तलाश रही बेनतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: घाघरा नदी में लापता किशोरियों की दूसरे दिन भी तलाश रही बेनतीजा
Tue, 15 Sep 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
किशोरियों की तलाश करती एसडीआरएफ टीम। स्रोत :टीम
खमरिया। ईसानगर क्षेत्र के गांव हटवा मजरा फिरोजाबाद में घाघरा नदी में लापता हुईं दो किशोरियों की मंगलवार को दूसरे दिन भी तलाश जारी रही, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। पुलिस और स्थानीय गोताखोर नदी में तलाश कर रहे हैं।
सोमवार सुबह गांव निवासी प्यारे की पुत्रियां शैलेंद्री (10) और सुनीता (15) तथा रामप्रसाद की पुत्री गोल्डी (11) खेत देखने गई थीं। खेत देखने के बाद तीनों घाघरा नदी में नहाने लगीं। गहरे पानी में जाने से तीनों डूबने लगीं। ग्रामीणों ने शैलेंद्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सुनीता और गोल्डी नदी के तेज बहाव में लापता हो गईं।
मंगलवार को पुलिस टीम और स्थानीय गोताखोरों ने दोनों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों किशोरियों की तलाश में पुलिस टीम और स्थानीय गोताखोर लगे हैं। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) टीम का भी नदी में लगातार सर्च अभियान जारी है।