{"_id":"6a01929a9b00ed630100eebf","slug":"video-bjp-mahila-morcha-stages-protest-outside-sp-mp-residence-in-lakhimpur-kheri-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: सपा सांसद आवास के बाहर भाजपा महिला मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: सपा सांसद आवास के बाहर भाजपा महिला मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी में महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी महिलाओं ने सोमवार को खीरी सांसद आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने विपक्षी सांसदों पर संसद में महिला आरक्षण बिल को पास नहीं होने देने का आरोप लगाया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू लता के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में महिलाओं ने कहा कि महिला आरक्षण बिल सभी वर्ग और दलों की महिलाओं के हित में है। उनका कहना था कि यदि यह बिल पारित हो जाता तो राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती और उन्हें आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलता। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिल को जल्द लागू करने की मांग उठाई। इस मौके पर जिला मंत्री रश्मि गुप्ता, संगीता पुरी, पालिका अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव, अनीता निगम सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।