{"_id":"6a0075549902819ed007248f","slug":"video-problem-of-johad-in-kiloi-dopana-village-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"पहले जोहड़ का पानी खाली करवाया, अब बजट बता रहे खत्म; पशुपालकों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले जोहड़ का पानी खाली करवाया, अब बजट बता रहे खत्म; पशुपालकों की बढ़ी परेशानी
किलोई दोपाना गांव में प्रशासन और पंचायत के सहयोग से शुरू की गई जोहड़ सफाई की तैयारी ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्च माह में कांकरा वाला जोहड़ की सफाई करने के लिए पूरा पानी खाली करवाया गया। योजना थी कि गर्मी शुरू होने से पहले जोहड़ की खुदाई कर इसे गहरा और साफ कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जब जोहड़ खाली होने के बाद गहरीकरण की बारी आई तो पंचायत के पास बजट की कमी बताई गई। सरपंच और ग्राम सचिव फंड का रोना रोकर काम को आगे नहीं बढ़ा रहे हैं। जोहड़ खाली होने के कारण पशुपालकों की परेशानी बढ़ गई है। गांव में पशुओं को पानी पिलाने का मुख्य स्रोत यही जोहड़ है। अब यह एक सूखे गड्ढे में तब्दील हो चुका है जिससे मवेशियों को पानी पिलाने के लिए पशुपालकों को दूर-दराज के खेतों या निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।