{"_id":"6a55ee221f985ab20507db3d","slug":"long-queues-of-farmers-for-fertilizer-in-lakhimpur-kheri-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: 'अफसर कहते हैं खाद की कमी नहीं, ये देखिए...', युवक ने वीडियो बना दिखाई हकीकत, लगी लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: 'अफसर कहते हैं खाद की कमी नहीं, ये देखिए...', युवक ने वीडियो बना दिखाई हकीकत, लगी लंबी कतार
लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में यूरिया की किल्लत लगातार बनी हुई है। धान, गन्ना और केले की फसलों के लिए इस समय यूरिया खाद की सबसे अधिक जरूरत है, लेकिन पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से किसानों की परेशानी कम नहीं हो रही है।
मंगलवार सुबह धौरहरा बी-पैक्स पर यूरिया की खेप पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में किसान केंद्र पर पहुंच गए। सुबह करीब आठ बजे से ही किसानों की लंबी कतार लग गई। भीड़ बढ़ने के कारण केंद्र पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति रही। किसानों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। युवक ने वीडियो बनाकर हकीकत दिखाई।
किसानों का कहना है कि समय पर यूरिया नहीं मिलने से फसलों की बढ़वार प्रभावित होने की आशंका है। उनका कहना है कि कई दिनों से खाद के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। यूरिया उपलब्ध होने की सूचना मिलते ही दूर-दराज के गांवों से भी किसान केंद्र पहुंच गए।
किसानों ने प्रशासन से पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि खेती का कार्य प्रभावित न हो और किसानों को खाद के लिए घंटों लाइन में न लगना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।