{"_id":"6afc8e7707994ec2f60da8fd","slug":"a-campaign-will-be-launched-for-the-conservation-of-dolphins-in-the-sharda-gerua-and-kauriyala-rivers-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-189994-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शारदा, गेरुआ व कौड़ियाला नदियों में डॉल्फिन के संरक्षण के लिए चलाया जाएगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शारदा, गेरुआ व कौड़ियाला नदियों में डॉल्फिन के संरक्षण के लिए चलाया जाएगा अभियान
Tue, 17 Nov 2026 10:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 17 Nov 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
पलियाकलां। प्रोजेक्ट डॉल्फिन के तहत दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में मंगलवार को नदीय डॉल्फिन की निगरानी और संरक्षण पर एक दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई), देहरादून और उत्तर प्रदेश वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन हुआ। अब 16 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम शारदा, गेरुआ और कौड़ियाला नदियों में डॉल्फिन का वैज्ञानिक सर्वेक्षण करेगी।
देशव्यापी गणना के द्वितीय चक्र के तहत होने वाले इस सर्वेक्षण में गंगा नदी डॉल्फिन की संख्या और उनके वितरण का सटीक आकलन किया जाएगा। साथ ही नदियों में जल की गुणवत्ता, पारिस्थितिक स्थिति और अन्य जलीय जीवों की विविधता का भी अध्ययन होगा। परियोजना वैज्ञानिक डॉ. विनीत सिंह के नेतृत्व में काम करने वाली इस 16 सदस्यीय टीम में डॉल्फिन विशेषज्ञ हियाश्री शर्मा, मेरिन जैकब, विजय प्रताप सिंह, शिवांशु और अंशू शामिल हैं।
इनके अलावा अनिकेश शर्मा व अत्रि उपाध्याय जलीय जैव विविधता, जबकि रिजवान खान, मनीषा भट्ट, पूजा पुरोहित, डोना जॉर्ज, शिवांगी और श्रेयशी नदी के प्राकृतिक आवास व पारिस्थितिक तंत्र का अध्ययन करेंगे। सर्वेक्षण को सटीक बनाने के लिए टीम अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लेगी। पानी के भीतर डॉल्फिन की आवाज व इकोलोकेशन क्लिक रिकॉर्ड करने के लिए एफ-पॉड्स और ए-टैग्स लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं जीपीएस, लेजर रेंजफाइंडर और दूरबीन से उनकी सटीक लोकेशन व दूरी मापी जाएगी। पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए वाईएसआई प्रोडॉस, नदी की गहराई व बनावट समझने के लिए चार्ट प्लॉटर व डेप्थ साउंडर, जबकि पानी के नमूनों से जीवों की मौजूदगी का पता लगाने के लिए पर्यावरणीय डीएनए और प्लवक जाल का उपयोग किया जाएगा।
कार्यशाला में दुधवा टाइगर रिजर्व पलिया व बफर जोन, उत्तर खीरी वन प्रभाग, कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग (बहराइच) और पीलीभीत टाइगर रिजर्व की उन रेंजों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए, जिनकी सीमाएं इन नदियों से सटी हैं। डीडी जगदीश आर ने बताया कि इस सर्वेक्षण से मिले आंकड़े भविष्य में डॉल्फिन के बेहतर संरक्षण और प्रबंधन की रणनीति बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। संवाद