Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Road safety claims blurred in the fog

Lakhimpur Kheri News: कोहरे में धुंधले हुए सड़क सुरक्षा के दावे

Tue, 17 Nov 2026 10:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 17 Nov 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Road safety claims blurred in the fog
उदयपुर के निकट कट के निकट रेलिंग से बाइक निकालता चालक। संवाद
लखीमपुर खीरी। सर्दी की दस्तक के साथ कोहरे का असर बढ़ने लगा है, लेकिन जिले की सड़कों पर सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। सड़क की रेडियम पट्टियां धूमिल तो कहीं कैट आई गायब हैं। कई अंधे मोड़ों पर चेतावनी संकेतक नहीं हैं। सड़कों पर अवैध क्रॉसिंग, गलत दिशा में दौड़ते वाहन, छुट्टा पशु हादसों को न्योता दे रहे हैं, बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे। जबकि हर माह सड़क सुरक्षा की बैठकों में हादसों को रोकने को मंथन होता, बावजूद जनपद की सड़कों पर सुरक्षा इंतजाम नहीं है। ऐसा ही रहा तो घना कोहरा होने से हादसों का खतरा बढ़ेगा।
विज्ञापन

जनपद में मंगलवार को धौरहरा, मैगलगंज, पसगवां, बेहजम, निघासन, पलिया, बिजुआ आदि क्षेत्रों में पड़ताल में सड़क सुरक्षा के इंतजाम अधूरे मिले। मैगलगंज से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-30 पर प्रतिदिन करीब 8500 वाहन गुजरते हैं। बावजूद हाईवे पर छुट्टा पशुओं और उल्टी दिशा से आने वाले का खतरा हमेशा रहता है।
विज्ञापन

एनएचएआई की दो पेट्रोलिंग गाड़ियां करीब 40 किलोमीटर के दायरे में गश्त करती है, बावजूद ठोस कदम नहीं उठाए। पशुओं को पकड़ने का दो कैटल कैचर वाहन भी हैं। दूरी बचाने के चक्कर में वाहन चालक उल्टी दिशा से हाईवे पर पहुंच रहे हैं। धौरहरा-ढखेरवा मार्ग पर सड़क की सफेद रेडियम पट्टियां धूमिल हो चुकी हैं तो कई जगह घास से ढक गई। कैट आई भी गायब हैं। धौरहरा-बसंतापुर मार्ग के कई अंधे मोड़ों पर दुर्घटना से बचाव के लिए चेतावनी संकेतक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात और कोहरे के दौरान वाहन चालकों को सड़क की दिशा और सीमा का अंदाजा लगाने में परेशानी होती है। धौरहरा के रमेश रस्तोगी, डॉ. मुकेश गुप्ता, सुरेंद्र दीक्षित, अधिवक्ता सुशील कश्यप आदि ने बताया कि पिछले वर्ष कोहरे की वजह से ऑटो पलटने से चार की मौत हो गई थी, बावजूद सड़क सुरक्षा के इंतजाम दुरुस्त नहीं किए गए। रेडियम पट्टियां दोबारा बनवाने, कैट आई लगाने, अंधे मोड़ों पर संकेतक लगाने की मांग की है।
बेहजम धवंरपुर में सड़क किनारे बबूल का पेड़ पड़ा है, इससे भी हादसे का खतरा है। गांव के छोटकन्न पंडित बाइक से गांव जा रहे थे, तभी मोड़ पर सामने से ट्रक आने पर संतुलन बिगड़ने से बबूल के गिरे हुए पेड़ से टकरा गए, इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
बरेली-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पसगवां क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के इंतजाम अधूरे मिले। जंगबहादुरगंज बाइपास के पूर्वी छोर पर उदयपुर के पास ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए एनएचएआई ने डिवाइडर में कट बनाकर रास्ता दिया है, लेकिन इसके बावजूद कुछ बाइक सवार डिवाइडर के ऊपर से वाहन निकालते हैं। मेन रोड से बाइपास के प्रवेश और निकासी स्थल भी ढलान की अव्यवस्थित स्थिति के कारण दुर्घटना संभावित बने हुए हैं।
-----------
दुर्घटना संभावित स्थान, बावजूद सुरक्षा इंतजाम नहीं
खीरी-शाहजहांपुर पर बनकागांव मोड़, उचौलिया गुरुद्वारा, बरनैया मोड़, कोटरा की अवैध क्रॉसिंग, रतनपुर मोड़, बालदेवता मोड़, मोहद्दीनपुर चौराहा, सोनौआ तिराहा, जलालपुर की अवैध क्रॉसिंग, अल्लीपुर तीव्र मोड़, पनई चौराहा, जंगबहादुरगंज बाईपास का पश्चिमी छोर, नेवादा ओवरब्रिज, जसमढ़ी चौराहा, उदयपुर बाइपास मोड़, अंबारी ओवरब्रिज, जहानीखेड़ा-पिहानी तिराहे को दुर्घटना संभावित स्थान हैं, लेकिन यहां पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं।
-------------
वर्जन
सड़क सुरक्षा के सभी मानकों को पूरा किया जा रहा है, पूरा प्रयास है कि हादसे न हों, लेकिन कुछ हादसों में चालकों की लापरवाही भी मुख्य मुख्य बनती है। ऐसे में लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए।
-बृजेश सिंह, मैनेजर एनएचआई
वर्जन
जल्द ही सभी जगहों का निरीक्षण कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जहां जहां इस तरह की दिक्कतें हैं। सफेद पट्टियां मिट चुकी हैं, उन्हें दुरुस्त कराई जाएगा।

- तरुणेंद्र त्रिपाठी, अधिशाषी अभियंता, लोनिवि

उदयपुर के निकट कट के निकट रेलिंग से बाइक निकालता चालक। संवाद

उदयपुर के निकट कट के निकट रेलिंग से बाइक निकालता चालक। संवाद

उदयपुर के निकट कट के निकट रेलिंग से बाइक निकालता चालक। संवाद

उदयपुर के निकट कट के निकट रेलिंग से बाइक निकालता चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed