{"_id":"68eb7db248d2a8cd13030dc2","slug":"video-a-rally-was-organised-under-mission-shakti-in-which-300-women-and-girl-students-were-made-aware-2025-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति के तहत निकाली गई रैली, 300 महिलाओं व छात्राओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति के तहत निकाली गई रैली, 300 महिलाओं व छात्राओं को किया जागरूक
मिशन शक्ति के तहत शनिवार को रन फॉर शक्ति कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें शहर के उदित नारायण पीजी कॉलेज परिसर से हनुमान इंटर कॉलेज तक मैराथन दौड़ आयोजित कर महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जानकारी दी गई। इंस्पेक्टर रवि राय ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम के अलावा महिला पुलिस हेल्प लाइन, एंटी रोमियों टीम के साथ कई पुलिस हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इसका सहारा लेकर महिलाएं और लड़कियां किसी भी समय पुलिस की मदद ले सकती हैं। इसके पहले करीब 300 छात्राओं और महिलाओं ने मैराथन दौड़ कर शहर में महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान लेप्टिनेंट राजीव यादव, टीआई इम्तयाज आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।