{"_id":"6aa1118195c6581e83070ce2","slug":"video-13-year-old-boy-beaten-after-being-tied-to-a-tree-falsely-accused-of-theft-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पेड़ से बांधकर 13 साल के बच्चे को पीटा, चोरी का लगाया झूठा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पेड़ से बांधकर 13 साल के बच्चे को पीटा, चोरी का लगाया झूठा आरोप
गंजडुंडवारा। नगला चिना गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। चोरी का आरोप लगाकर 13 वर्षीय किशोर को कथित तौर पर पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया और उसके साथ गाली-गलौज की गई। इस अमानवीय घटना का किसी ग्रामीण ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर गांव में हड़कंप मच गया।
पीड़ित किशोर (13) की मां ने गंजडुंडवारा थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि 8 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे गांव के किताव सिंह, सत्यपाल शाक्य, नेकराम और दयाराम ने उसके छोटे बेटे पर चोरी का आरोप लगाया। इसके बाद आरोपियों ने उसे पेड़ से बांध दिया और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की।
घटना की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचीं। इसी दौरान गांव के कई लोग भी वहां एकत्र हो गए और किशोर को बंधन से मुक्त कराया। तहरीर के मुताबिक, ग्रामीणों के पहुंचने तक आरोपित किशोर को धमकी देते हुए वहां से चले गए।
वीडियो वायरल हुआ तो सामने आई दरिंदगी
घटना के दौरान किसी ग्रामीण ने किशोर के साथ हो रही मारपीट का वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद घटना की गंभीरता सामने आई और लोगों में रोष फैल गया। जिस उम्र में बच्चे को स्कूल और खेल के मैदान में होना चाहिए, उस उम्र के किशोर को चोरी के आरोप में कानून हाथ में लेकर पेड़ से बांधकर पीटने की घटना ने ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
पीड़िता के मुताबिक, उसके पति ट्रक चालक हैं और काम के सिलसिले में अक्सर गांव से बाहर रहते हैं। घटना के बाद महिला ने पति से संपर्क करने का प्रयास किया। बाद में पति से बात होने पर वह अपने बेटे को साथ लेकर थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच और वायरल वीडियो की भी पड़ताल कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।