{"_id":"688e2cbeced795c40c0eb441","slug":"video-water-everywhere-in-katri-village-people-living-on-roofs-2025-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कटरी गांव में हर ओर पानी, छतों पर गुजर बसर कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटरी गांव में हर ओर पानी, छतों पर गुजर बसर कर रहे लोग
उफनाई यमुना नदी ने यमुना पट्टी के अधिकांश गांवों को चपेट में ले रखा है। आधे-आधे गांव जलमग्न हो चुके हैं। लोगों ने गृहस्थी का जरूरी सामान लेकर गांव के ऊंचे स्थानों और बनाए गए शरण स्थलों में डेरा डाल रखा है। घरों में पानी भरने से कुछ परिवार छतों पर गुजर-बसर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि घरों में पानी भरने से गृहस्थी का सामान व अनाज भी नष्ट हो गया है।
कटरी गांव आधे से ज्यादा जलमग्न है, आसपास बने डेरा पूरी तरह से ही डूब चुके हैं। इनमें छत ही दिखाई पड़ रही है। यहां के लोग छतों पर घर का सामान रखकर आश्रय स्थल पर पहुंच गए हैं। वहीं, घरों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों ने अपना जरूरी सामान ऊंचे स्थानों बने दूसरों के घर में पहुंचा दिया और खुद अभी घर में ही बने हुए हैं। कटरी गांव के करीब 150 मकानों में छह-सात फीट पानी भर चुका है। यहां गांव के किनारे बनी गोशाला, अंत्येष्टि स्थल व पंचायत भवन डूब चुके हैं। गांव से कुछ कुछ दूरी पर बसे डेरे में मकान बस कुछ फीट ही पानी के ऊपर दिखाई दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।