फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pandu River Swells: Water Enters Barra-8 Informal Settlement, Households Affected

पांडु नदी उफनाई: बर्रा-8 कच्ची बस्ती में घुसा पानी, गृहस्थी हुई प्रभावित; कटरी के 176 गांवों में अलर्ट जारी

Thu, 20 Aug 2026 09:55 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 20 Aug 2026 09:55 PM IST
सार

Kanpur News: पांडु नदी उफना गई। बर्रा-8 कच्ची बस्ती में नदी का पानी घुस गया। लोग बच्चों और जरूरी सामान के साथ सुरक्षित स्थानों पर चले गए। गृहस्थी प्रभावित हुई।

विज्ञापन
Pandu River Swells: Water Enters Barra-8 Informal Settlement, Households Affected
बर्रा-8 कच्ची बस्ती में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार बारिश से गंगा की सहायक पांडु नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। गुरुवार को बर्रा-8 के वरुण विहार स्थित कच्ची बस्ती में पानी घुसने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। घरों के अंदर पानी पहुंचने पर लोग बच्चों और जरूरी सामान के साथ सुरक्षित स्थानों पर चले गए। कई झोपड़ियों में पानी भरने से गृहस्थी प्रभावित हुई। वहीं हरिद्वार से गंगा में पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों के साथ कटरी के 176 गांवों में अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

बस्ती में रहने वाले मनीष, ज्ञान सिंह, चंद्रपाल और सुनीता ने बताया कि बुधवार की रात अचानक पानी घरों में पहुंच गया। अंधेरे में मोबाइल की रोशनी से बच्चों को बाहर निकाला। कुछ परिवार आसपास किराये के कमरों में चले गए हैं। पांडु नदी का पानी बढ़ने से रफाका नाले में बैकफ्लो की आशंका भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Pandu River Swells: Water Enters Barra-8 Informal Settlement, Households Affected
बर्रा-8 कच्ची बस्ती में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला
नदी का पानी नाले में गया तो रावतपुर, विजयनगर, दादानगर और बर्रा-7 में जलभराव बढ़ सकता है। उधर गंगा के बढ़ते जलस्तर ने एक बार फिर तटवर्ती इलाकों में चिंता बढ़ा दी है। बैराज पर गुरुवार की शाम पांच बजे अपस्ट्रीम जलस्तर 113.65 मीटर और डाउनस्ट्रीम 113.50 मीटर दर्ज किया गया।

Pandu River Swells: Water Enters Barra-8 Informal Settlement, Households Affected
बर्रा-8 कच्ची बस्ती में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला
सभी 30 गेट खोलकर 2,99,861 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गेज रीडर उत्तम पाल ने बताया कि हरिद्वार से 1,34,584 और नरौरा से 91,940 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की जानकारी दी गई है। शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर 112.24 मीटर पहुंच गया है जो चेतावनी बिंदु से 76 सेंटीमीटर नीचे है।

Pandu River Swells: Water Enters Barra-8 Informal Settlement, Households Affected
बर्रा-8 कच्ची बस्ती में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला
छह बाढ़ चौकियां बढ़ाईं
प्रशासन ने छह नई बाढ़ चौकियां बढ़ाकर कुल संख्या 35 कर दी है। 101 राहत शिविर भी तैयार हैं। सदर के 54, घाटमपुर के 58, बिल्हौर के 51 और नरवल के 12 गांवों पर विशेष नजर है। आपात स्थिति से निपटने के लिए 121 नाव और 65 गोताखोर तैनात किए गए हैं। सिंचाई विभाग के एक्सईएन महेंद्र कुमार ने बताया कि कटरी के गांवों में चेतावनी जारी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है। फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं है फिर भी तैयारियां पूरी हैं। सदर क्षेत्र में सात, घाटमपुर में 16, बिल्हौर में नौ, नरवल में तीन बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed