{"_id":"6b0452cf9ac8d70a9e0c994f","slug":"video-vhps-central-organizing-general-secretary-demands-a-ban-on-the-films-screening-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"विहिप के केंद्रीय संगठन महामंत्री ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप के केंद्रीय संगठन महामंत्री ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की
विहिप के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने रामायण फिल्म में राम के चरित्र कम कर रावण का महिमामंडन करने का आरोप लगाया है। सोमवार को जीएसवीएम मेडिकल काॅलेज सभागार में विहिप के हितचिंतक अभियान समारोह में आए परांडे ने फिल्म का सेंसर प्रमाणपत्र निरस्त कर उसके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की।
कहा कि अहिल्या उद्धार, निषादराज से मित्रता और केवट की भक्ति जैसे रामकथा के महत्वपूर्ण प्रसंगों को फिल्म में स्थान नहीं दिया गया है। भगवान राम के ऋषि-मुनियों की साधना, यज्ञ और गुरुकुलों की रक्षा के अभियान को केवल सीता हरण के प्रतिशोध से जोड़कर दिखाना गलत है। आरोप लगाया कि रावण को शोषितों के उद्धारक के रूप में प्रस्तुत करना हिंदू समाज की भावनाओं पर आघात है। रामकथा समाज को पारिवारिक, सामाजिक और राजनीतिक मर्यादाओं का संदेश देती है। इसके मूल स्वरूप से छेड़छाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस फिल्म को ऑस्कर के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। विहिप इसका विरोध करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।