Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India-US friendship gains momentum Missiles manufactured on Indian soil American warships to undergo repairs

भारत-अमेरिका की दोस्ती ने पकड़ी रफ्तार: अब भारतीय जमीन पर बनेंगी मिसाइलें, अमेरिकी युद्धपोतों की होगी मरम्मत

Mon, 23 Nov 2026 07:56 PM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 23 Nov 2026 07:56 PM IST
सार

भारत और अमेरिका के रक्षा संबंधों में तेजी से विस्तार हो रहा है। दोनों देश संयुक्त सैन्य अभ्यास, जैवलिन मिसाइलों के संभावित संयुक्त निर्माण, अमेरिकी नौसेना के जहाजों की भारतीय शिपयार्ड में मरम्मत और सैन्य विमानों के रखरखाव जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा रहे हैं। उच्च-स्तरीय दौरों और क्वाड के तहत समुद्री निगरानी की नई पहल से यह साझेदारी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में और मजबूत होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
India-US friendship gains momentum Missiles manufactured on Indian soil American warships to undergo repairs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत और अमेरिका के बीच रक्षा संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। दोनों देश अब सिर्फ सैन्य अभ्यास तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हथियारों के निर्माण, सैन्य जहाजों की मरम्मत और समुद्री सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में भी एक-दूसरे का साथ दे रहे हैं। अमेरिकी सरकार की ओर से जारी फैक्ट शीट के मुताबिक, रक्षा साझेदारी से जुड़े समझौते पर हस्ताक्षर होने के एक साल के भीतर दोनों देशों का सहयोग कई गुना बढ़ा है।

विज्ञापन


एक साल में भारत आए अमेरिकी सैनिक
साल 2026 में अमेरिकी सेना के जवानों ने भारत के साथ तीन बड़े संयुक्त सैन्य अभ्यासों में हिस्सा लिया। इनमें 'युद्ध अभ्यास', 'तरंग शक्ति' और 'टाइगर ट्रायम्फ' शामिल हैं। इसके अलावा भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं ने मिलकर 'मालाबार' युद्धाभ्यास भी किया। इन अभ्यासों का मकसद चारों देशों के बीच सैन्य तालमेल और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना है।
विज्ञापन


2027 में समुद्री निगरानी पर साथ आएंगे चारों देश
भारत और उसके क्वाड सहयोगी देश 2027 में समुद्री निगरानी के क्षेत्र में एक नई पहल शुरू करने जा रहे हैं। इसके तहत समुद्र से जुड़ी जानकारियां साझा की जाएंगी, जिससे समुद्री गतिविधियों पर बेहतर नजर रखी जा सकेगी। अमेरिकी फैक्ट शीट में कहा गया है कि भारत किसी भी दूसरे देश के मुकाबले अमेरिका के साथ सबसे ज्यादा सैन्य अभ्यास करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में पहली बार उड़ा अमेरिकी F-35
भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग का एक खास नजारा अक्टूबर में जोधपुर में देखने को मिला। यहां आयोजित बहुराष्ट्रीय वायुसेना अभ्यास 'तरंग शक्ति' में अमेरिका के अत्याधुनिक F-35 लड़ाकू विमान ने पहली बार भारतीय धरती पर किसी सैन्य अभ्यास में हिस्सा लिया। इसे दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य भरोसे के तौर पर देखा जा रहा है।

भारतीय शिपयार्ड में अमेरिकी नौसेना के जहाज की मरम्मत
अमेरिकी नौसेना का जहाज 'वैली शिरा' हाल ही में चेन्नई के पास कट्टुपल्ली स्थित निजी शिपयार्ड पहुंचा। यहां जहाज की मरम्मत और रखरखाव का काम किया जा रहा है। यह भारत-अमेरिका के बीच हुए मास्टर शिप रिपेयर समझौते के तहत हो रहा है। इससे अमेरिकी नौसेना को भारत में ही अपने जहाजों की मरम्मत कराने की सुविधा मिलेगी। साथ ही भारत की समुद्री रखरखाव क्षमता को भी बढ़ावा मिलेगा।

भारत में बनेंगी जैवलिन मिसाइलें
हथियारों के क्षेत्र में भी दोनों देश मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। 28 अगस्त को जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलों की खरीद के लिए समझौता हुआ। इसके दो दिन बाद टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और जैवलिन जॉइंट वेंचर ने भारत में इनके संयुक्त उत्पादन की संभावनाएं तलाशने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इससे देश में रक्षा उपकरण बनाने की क्षमता बढ़ सकती है।

P-8I विमानों के रखरखाव के लिए 4.5 करोड़ डॉलर का करार
27 मार्च को रक्षा मंत्रालय ने बोइंग इंडिया डिफेंस के साथ 4.5 करोड़ डॉलर का समझौता किया। इसके तहत भारतीय नौसेना के P-8I समुद्री गश्ती विमानों की बड़ी स्तर पर जांच और मरम्मत की जाएगी। इससे विमानों की परिचालन क्षमता बेहतर होगी और समुद्री सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।


ये भी पढ़ें: बांग्लादेश जा रही थी मिसाइल बनाने की खेप: इंडोनेशिया ने पकड़ा जहाज; चीन कनेक्शन ने बढ़ाई हलचल, क्या है मामला?

अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने भी किए भारत के दौरे
साल 2026 में अमेरिका के कई बड़े सैन्य और रक्षा अधिकारी भारत पहुंचे। इनमें सेना सचिव डैनियल ड्रिस्कॉल, अमेरिकी प्रशांत कमान के प्रमुख सैमुअल पापारो, प्रशांत बेड़े के कमांडर स्टीफन कोहलर और रक्षा नीति के अवर सचिव एलब्रिज कोल्बी शामिल रहे। इन दौरों से साफ है कि भारत और अमेरिका अब रक्षा क्षेत्र में अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed