{"_id":"6ad25ffdff844ea8070f2ac9","slug":"video-two-suspects-wanted-in-connection-with-the-discovery-of-bovine-remains-arrested-following-an-encounter-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोवंश के अवशेष मिलने की घटना में वांछित दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश के अवशेष मिलने की घटना में वांछित दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
नवाबगंज में एनआरआई सिटी के पीछे गोवंश के अवशेष मिलने की घटना में वांछित दो आरोपियों की शुक्रवार को फजलगंज, नवाबगंज पुलिस और सेंट्रल जोन की स्वाट व सर्विलांस टीम से मुठभेड़ हो गई। दादानगर ढाल के पास रेलवे यार्ड के नजदीक चेकिंग के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में कुलीबाजार निवासी अब्दुल कादिर (20) और चमनगंज निवासी फरहान कालिया (30) के पैर में गोली लगी। दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए हैलट भेजा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो 315 बोर के तमंचे, दो कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है।
डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक आठ अक्तूबर को एनआरआई सिटी के पीछे वाले गेट के पास हाईवे किनारे झाड़ियों में गोवंश का सिर, मांस और खाल समेत अवशेष पड़े होने की सूचना मिली थी। पशु चिकित्सक से जांच कराने पर अवशेष गोवंश के होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद नवाबगंज थाने में गोवध निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच में फरहान कालिया, अब्दुल कादिर, मुन्ना कुरैशी उर्फ टीटी, रेहान और बरकत उर्फ बाबा की संलिप्तता सामने आई। नवाबगंज पुलिस ने सीएसए गेट के पास से मुन्ना कुरैशी उर्फ टीटी को गिरफ्तार किया। उस दौरान फरहान और अब्दुल कादिर बाइक से जबकि रेहान और बरकत स्कूटी से भाग निकले थे। शुक्रवार को फरहान और अब्दुल कादिर को गिरफ्तार किया गया। जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी। कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेजा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।