Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Bilaspur News
›
Deputy Commissioner Rahul Kumar says—accelerate railway construction and complete the work within the stipulated timeframe.
{"_id":"6ad211893e6187a48b0c0c72","slug":"video-deputy-commissioner-rahul-kumar-says-accelerate-railway-construction-and-complete-the-work-within-the-stipulated-timeframe-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: उपायुक्त राहुल कुमार बोले- रेलवे निर्माण में तेजी लाएं, समय सीमा में पूरा करें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: उपायुक्त राहुल कुमार बोले- रेलवे निर्माण में तेजी लाएं, समय सीमा में पूरा करें काम
भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे लाइन परियोजना के निर्माण कार्यों में हो रही देरी पर उपायुक्त राहुल कुमार ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। शुक्रवार को उन्होंने एसडीएम सदर राजकुमार और रेलवे विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों के साथ भराड़ी टनल नंबर-16 के समीप निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कहा कि जगतखाना से बिलासपुर तक टनल, पुलों और अन्य निर्माण कार्यों की गति धीमी है। इन्हें निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने भूमि अधिग्रहण के लंबित मामलों को जल्द निपटाने और स्थानीय लोगों की सड़क, रास्ते व पानी से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने टनल निर्माण के कारण बंद फोरलेन से जबली को जोड़ने वाली सड़क को भी जल्द बहाल करने को कहा, ताकि स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।