Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Thieves cut through roof mesh of female police constable locked house and made off with valuables worth lakhs
{"_id":"6af4708f2d90c55db10a2ced","slug":"video-thieves-cut-through-roof-mesh-of-female-police-constable-locked-house-and-made-off-with-valuables-worth-lakhs-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: महिला सिपाही के बंद घर की छत का जाल काटकर चोरों ने लाखों का माल पार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: महिला सिपाही के बंद घर की छत का जाल काटकर चोरों ने लाखों का माल पार किया
नौबस्ता के चंदीपुुरवा में महिला सिपाही के बंद घर की छत का जाल काटकर चोरों ने 1.5 लाख की नकदी सहित ढाई लाख रुपये का माल उड़ा दिया। चार दिन बाद भाई घर लौटा तब घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश शुरू की है।
मूलरूप से सजेती के सरगांव निवासी निशा देवी सिपाही के पद पर औरैया में तैनात हैं। नौबस्ता के चंदीपुरवा विहंग विहार में भी उनका मकान है। वर्तमान में वहां निशा का भाई अग्रसेन सिंह और उसका दोस्त प्रशांत रहते हैं। दोनों हैलट से रेडियोलॉजिस्ट का कोर्स कर रहे हैं। निशा के मुताबिक बीती तीन तारीख को वह चंदीपुरवा स्थित घर आई थीं जहां अपने गहनों भरा बैग समेत अन्य सामान रख दिया। इसके बाद भाई के साथ सजेती गांव चली गईं।
सात तारीख को भाई नौबस्ता लौटा तब चोरी का पता चला। निशा के मुताबिक घर में बिधनू निवासी बहनोई गुड्डू के 1.5 लाख रुपये रखे थे जिसे चोर ले गए। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।