{"_id":"6af42281e5fbee633a0452ed","slug":"faridkot-s-aqi-is-662-stubble-burning-worsens-punjab-s-air-quality-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट का एक्यूआई 662, पराली जलाने से पंजाब में बिगड़ी हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट का एक्यूआई 662, पराली जलाने से पंजाब में बिगड़ी हवा
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:38 PM IST
Link Copied
त्योहारों की रौनक और खेतों में जलती पराली का धुआं अब फरीदकोट का दम घोंट रहा है। वायु प्रदूषण का स्तर लगातार गंभीर स्थिति की ओर बढ़ रहा है। बुधवार सुबह भी शहर और आसपास के इलाकों में आसमान धुएं की चादर से ढका नजर आया। हवा की गुणवत्ता इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों को खुले में सांस लेना भी मुश्किल महसूस हो रहा है। वर्तमान में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक करीब 662 पहुंचा हुआ है। प्रदूषण के इस बिगड़ते मंजर के पीछे खेतों में पराली जलाने के साथ-साथ दिवाली के दौरान हुई आतिशबाजी और पटाखों से निकले धुएं को प्रमुख कारण माना जा रहा है। एक दिन पहले फरीदकोट का नाम दुनिया के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में पहले स्थान पर रहा। तमाम जागरूकता अभियानों और प्रशासनिक दावों के बावजूद हवा को साफ रखने की कोशिशें जमीन पर प्रभावी साबित नहीं हुई। शहर में बिगड़ते पर्यावरण पर चिंता जाहिर करते हुए समाजसेवी केवल कृष्ण कटारिया ने कहा कि स्वच्छ वातावरण बनाए रखना किसी एक विभाग या सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि यदि लोग अभी भी पर्यावरण के प्रति गंभीर नहीं हुए तो आने वाले समय में इसके परिणाम और ज्यादा भयावह हो सकते हैं। कटारिया के अनुसार प्रदूषित हवा का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी हो रही है, वहीं आंखों में जलन की शिकायतें भी बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि पराली जलाने और प्रदूषण बढ़ाने वाली गतिविधियों को रोकने में सहयोग दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।