{"_id":"69a0600adbb8141a910120d7","slug":"video-tax-provisions-for-delayed-payments-to-msmes-should-be-reviewed-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"एमएसएमई को देरी से भुगतान पर टैक्स प्रावधानों की हो समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएसएमई को देरी से भुगतान पर टैक्स प्रावधानों की हो समीक्षा
कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से बुधवार को सिविल लाइंस स्थित सभागार में पोस्ट-बजट मेमोरेंडम पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने एमएसएमई को देरी से भुगतान पर टैक्स प्रावधानों की समीक्षा करने की बात रखी।
मुख्य वक्ता सीए धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार को सुझाव भेजे गए हैं। इसमें लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों को राहत उेने के लिए कहा गया है। एमएसएमई को देरी से भुगतान पर टैक्स के प्रावधानों की समीक्षा की जाए। वर्तमान व्यवस्था से एमएसएमई क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। व्यापारिक व्यवहार में अनावश्यक बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। साल 2025 में लागू सरलीकृत कर स्लैब संरचना को डिफॉल्ट व्यवस्था के रूप में जारी रखा जाए। निवासी व्यक्तियों के लिए मूल कर-मुक्त सीमा 5 लाख निर्धारित की जाए। कटौतियों का सरलीकरण हो। सीए दीप कुमार मिश्र ने कहा कि उद्योगों, व्यापारियों और करदाताओं को वास्तविक राहत दी जाए। इस मौके पर प्रदीप कुमार द्विवेदी, शरद सिंघल, मनीष श्रीवास्तव, अमिताभ सिंह, राजीव कुमार गुप्ता, अरविंद नाथ सिंह, दिलीप तिवारी, अवधेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।