{"_id":"69710f8cb33f699dd7045981","slug":"video-stress-free-exam-workshop-held-at-omkareshwar-saraswati-vidya-niketan-school-2026-01-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल में अमर उजाला की ओर से हुई तनाव मुक्त परीक्षा कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल में अमर उजाला की ओर से हुई तनाव मुक्त परीक्षा कार्यशाला
मेरे सर कहते थे कि आज तक मेहनत करने वाले का कोई नुकसान नहीं हुआ है। मेहनत करते रहें। पढ़ाई से जी न चुराएं। परीक्षा की तैयारी शेड्यूल बनाकर करें। किसी भी परीक्षा के परिणाम से आपकी काबलियत का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। बोर्ड की हो या प्रतियोगी परीक्षा हो उसे भगवान न बनने दें। यह बातें अमर उजाला की ओर से बुधवार को ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन विद्यालय में आयोजित तनाव मुक्त परीक्षा कार्यशाला में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने छात्रों से कही। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में प्रतिभाग करने की सीख दी।
कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी, निदेशक ममता तिवारी, प्रधानाचार्य राम मिलन सिंह, उप प्रधानाचार्य माध्यमिक आकांक्षा जौहरी, उप प्रधानाचार्य प्राथमिक शिवानी सिंह ने किया। सीडीओ दीक्षा जैन ने कहा कि बोर्ड परीक्षार्थियों में स्वयं से ज्यादा दूसरों की अपेक्षाओं का तनाव होता है। 10वीं का बोर्ड आपको 12वीं के लिए तैयार करता है। और 12वीं का बोर्ड आपके भविष्य की दिशा तय करता है। उन्होंने बच्चों को अच्छी नींद, पढ़ाई में निरंतरता, पढ़ाई के साथ खेल में बैलेंस बनाने की सलाह दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।