{"_id":"6af5fd39a5dc30db4704977d","slug":"video-speeding-pickup-truck-rams-into-a-food-cart-three-youths-injured-one-in-critical-condition-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने चाट के ठेले में मारी टक्कर, तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने चाट के ठेले में मारी टक्कर, तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर
महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर-करबिगवां मार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम तेज रफ्तार पिकअप ने कहर बरपा दिया। मोमोज का ठेला लेकर घर लौट रहे तीन युवकों को पिकअप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में ठेला सड़क किनारे पलट गया और तीनों युवक घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घायलों की पहचान गौरव पुत्र स्व. शंकर सविता, गोलू सविता पुत्र राजू सविता और सुशील पुत्र राजू विश्वकर्मा के रूप में हुई है। बताया गया कि गौरव फिंगर मोमोज का ठेला लगाता है और हादसे के समय दोनों दोस्त ठेला लेकर उसके साथ घर लौट रहे थे।
घटना के बाद सड़क पर पड़े घायलों को मोहल्ले के सलीम अहमद ने अपनी मोटरसाइकिल से अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सुशील की हालत गंभीर बताई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप चालक बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर के बाद वह मौके से फरार हो गया। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।