{"_id":"6af5fd2f76dcff1e240e53d7","slug":"video-shuklaganj-work-begins-to-straighten-the-curve-at-the-chhamaknali-railway-culverts-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: छमकनाली रेल पुलिया के मोड़ को सीधा करने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: छमकनाली रेल पुलिया के मोड़ को सीधा करने का काम शुरू
रेलवे की ओर से सरैया रेलवे क्रॉसिंग के बीच अप व डाउन में पड़ने वाली छमकनाली रेल पुलिया (संख्या 108 व 109) के मोड़ को सीधा करने के लिए रेल विभाग की ओर से कार्य शुरू करा दिया गया है। गुरुवार को रेलवे की कार्यदायी एजेंसी की ओर से रेल मार्ग चौड़ा करने के लिए समतलीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया है। बताया गया कि मोड़ हटाकर रेल पथ बिल्कुल सीधा कर दिया जाएगा। इससे रेल यातायात और सुगम हो जाएगा।
दोनों पुलियों से होकर अप व डाउन में जब ट्रेनें निकलती है तो डाउन रेल पथ पर कुछ आंशिक उठान होने के कारण कई बार ट्रेनों की रफ्तार में कमी आ जाती है। साथ ही मोड़ पड़ने के कारण लखनऊ या कानपुर की ओर आने जाने के के दौरान रेल पथ सिग्नल देखने में कुछ दिक्कतें आती हैं। साथ ही बारिश के मौसम में बड़ी और ऊंची घास खड़ी हो जाने पर सरैया क्रॉसिंग गेट से ट्रेनों को देखने में भी समस्याएं आती है। इन्हें दूर करने के लिए अब रेलवे की ओर से दोनों पुलियों के मोड़ को सीधा कराने का कार्य शुरू करा दिया गया है। इसके लिए जेसीबी से रेल पथ के किनारे रेल मार्ग को चौड़ा करने के लिए समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। रेल पथ निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि दोनों पुलियों पर पड़ने वाले मोड़ को सीधा करने का कार्य कराया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।