{"_id":"6ae6118b24fb53203605c96d","slug":"video-shuklaganj-traffic-congestion-reported-at-the-naveen-ganga-bridge-turn-and-saraiya-railway-crossing-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: नवीन गंगापुल मोड़ और सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर रहा जाम, पुलिस ने खुलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: नवीन गंगापुल मोड़ और सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर रहा जाम, पुलिस ने खुलवाया
नगर के दो स्थानों पर लगने वाले जाम से लोग परेशान है लेकिन जिला प्रशासन की ओर से सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। जाम के प्रमुख कारणों पर गौर नहीं किया जा रहा है ऐसे में शनिवार सुबह पुल मार्ग तो दोपहर सरैया मार्ग पर जाम रहने से राहगीर परेशान रहे। इस कारण वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। जाम को किसी तरह से पुलिस ने खुलवाया।
शनिवार सुबह 10.30 से 11.30 बजे के बीच नवीन गंगापुल मोड़ मार्ग पर जाम रहा क्योंकि मोड़ पर अतिक्रमण होने के साथ ही मार्ग सकरा हो गया है, जबकि मोड़ से कुछ दूरी पर स्थित पोनी तिराहे पर अवैध टेंपों-आटो अड्डा संचालित है जिससे बेतरतीब ढंग से वाहन यहां खड़े होते है और जाम का कारण बनते है। रही सही कसर रोक के बावजूद पुल मार्ग पर घुसने वाले भारी वाहन पूरी कर देते है। मौके पर रही पुलिस ने किसी तरह से जाम खुलवाया जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर दोपहर 12.30 से 1.30 बजे के बीच जाम रहा यहां भी मार्ग सकरा है और दिन हो रात भारी वाहनों का लोड रहने से जाम लगता है। जबकि इस मार्ग पर भी भारी वाहनों पर रोक है हलांकि रोडवेज बसों को जाने की अनुमति दी गई है। मौके पर रहे पीआरडी जवानों ने जाम खुलवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।