फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dilapidated house collapses suddenly debris piles up in the alley people narrowly escape

कानपुर: जर्जर मकान भरभराकर गिरा, गली में फैला मलबे का ढेर, बाल-बाल बचे लोग, बोले- हो सकता था बड़ा हादसा

Sat, 29 Aug 2026 02:08 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 29 Aug 2026 02:08 PM IST
सार

Kanpur News: बिरहाना रोड स्थित नील वाली गली में बारिश के चलते एक जर्जर मकान अचानक भरभराकर ढह गया। मकान खाली होने और हादसे के वक्त गली में किसी के न होने से बड़ा हादसा टल गया। मलबे के सड़क पर फैलने से रास्ता बाधित हो गया है।

विज्ञापन
Kanpur Dilapidated house collapses suddenly debris piles up in the alley people narrowly escape
जर्जर मकान भरभराकर गिरा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बिरहाना रोड की नील वाली गली में शनिवार दोपहर एक जर्जर मकान अचानक भरभराकर ढह गया। मकान गिरने के दौरान गली में कोई राहगीर नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मलबा गली में फैलने से रास्ता भी प्रभावित हुआ।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में मकान की जर्जर हालत और ढही हुई दीवारों का मलबा साफ दिखाई दे रहा है। आसपास के लोगों के मुताबिक मकान काफी समय से जर्जर था और उसमें कोई नहीं रहता था। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण आसपास की मिट्टी लगातार धंस रही थी।

विज्ञापन





पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया
इसके बावजूद जर्जर भवन की ओर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं गया। मकान ढहने की सूचना पर फीलखाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने हादसे की जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को दी, ताकि मलबा हटाने और जर्जर भवन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

हादसे में कोई जनहानि नहीं
स्थानीय लोगों का कहना है कि संकरी गली में मकान गिरने से बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई व्यक्ति वहां से नहीं गुजर रहा था। लोगों ने क्षेत्र में जर्जर मकानों का सर्वे कराकर खतरे वाले भवनों को चिन्हित करने और समय रहते कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed