{"_id":"6abd494d411fd506980cfe94","slug":"video-shankar-lal-lodhi-warns-elected-representatives-will-face-consequences-if-they-mistreat-party-workers-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: शंकर लाल लोधी बोले- कार्यकर्ताओं से बदसलूकी की तो जनप्रतिनिधियों की खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: शंकर लाल लोधी बोले- कार्यकर्ताओं से बदसलूकी की तो जनप्रतिनिधियों की खैर नहीं
नगर निगम में भाजपा कौशलपुरी मंडल के महामंत्री को बंधक बनाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस पर बुधवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र प्रभारी शंकर लाल लोधी ने उत्तर और दक्षिण जिला व मंडल अध्यक्षों की अलग-अलग बैठकें कर पेच कसे। उन्होंने दो टूक कहा कि जनप्रतिनिधि ने कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी की तो उसकी खैर नहीं होगी।
नवीन मार्केट स्थित उत्तर जिला कमेटी में हुई बैठक में शंकर लाल लोधी ने कहा कि जो काम करेगा, उसके काम और जो नहीं करेगा, उसे विश्राम दिया जाएगा। सक्रिय रूप से काम करने वालों को संगठन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अध्यक्षता करते हुए उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि अपरिचित को परिचित, परिचित को मित्र और मित्र को कार्यकर्ता बनाओ। संचालन अवधेश सोनकर ने किया। इसमें क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी, राजेश पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नीतू सिंह, पूनम कपूर, अनुराग शर्मा आदि शामिल रहे। इसी तरह दक्षिण जिला कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए कहा। क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी ने समन्वय के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। अध्यक्षता दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने की। इसमें गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, अर्जुन बेरिया, संजीव बेरी, पवन दीक्षित, शशांक मिश्रा, मधु तिवारी,विनय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।