{"_id":"6aecc531b3d2abbe2308d681","slug":"video-repairs-carried-out-following-a-two-day-shutdown-due-to-leaks-in-a-new-pipeline-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नई लाइन में लीकेज मिलने पर दो दिन का शटडाउन लेकर कराई गई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नई लाइन में लीकेज मिलने पर दो दिन का शटडाउन लेकर कराई गई मरम्मत
दीपावली से पहले दो दिन उत्तर और दक्षिण के 40 मोहल्लों में पानी के लिए त्राहिमाम मचा रहा। कंपनीबाग रोड पर नई लाइन में दो लीकेज की वजह से यह संकट रहा। जलनिगम ने बृहस्पतिवार रात दोनों लीकेज ठीक कर दिए। बैराज प्लांट चालू कर शुक्रवार से पानी की आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। अब त्योहार बाद मुख्य पाइपलाइन जोड़ने के लिए शटडाउन लिया जाएगा। उत्तरप्रदेश जल निगम (नगरीय) के निर्माण खंड (द्वितीय) की ओर से जेएनएनयूआरएम योजना के तहत रावतपुर तिराहा से कंपनी बाग मार्ग पर पूर्व में जीआरपी फीडरमेन बिछाने का कार्य कराया गया था। इस नई लाइन में लीकेज मिलने पर दो दिन का शटडाउन लेकर मरम्मत कराई गई है। अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि यहां दो लीकेज मिले थे। बृहस्पतिवार दोपहर तक एक लाइन जोड़ दी गई जबकि दूसरी का काम रात तक खत्म कर लिया गया। इसके बाद शुक्रवार सुबह से बैराज प्लांट चालू कर दिया जाएगा और प्रभावित इलाकों में पानी की आपूर्ति शुरू हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।