{"_id":"6ada190d5e72c59cdc049f32","slug":"video-protesting-against-verbal-abuse-proves-costly-women-assaulted-young-girl-sustains-head-injury-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: गाली गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, महिलाओं से मारपीट, बच्ची का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: गाली गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, महिलाओं से मारपीट, बच्ची का सिर फोड़ा
पड़ोसी से की जा रही गाली गलौज का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। गाली गलौज का विरोध करने पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने घर के बाहर जमकर मारपीट की जिसमें महिलाओं और बच्चियों तक को नहीं छोड़ा। मारपीट में दो महिलाओं तथा एक बच्ची के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित जयप्रकाश शुक्ला पुत्र स्व. सीटी लाल ने बताया कि वह घर के बाहर बैठे हुए थे तभी कमालपुर गांव के रहने वाले गुड्डू सिंह अपने बेटे नितिन और माली सिंह सहित करीब 10 अज्ञात लोगों के साथ बुधवार शाम करीब 7:00 बजे दरवाजे के पास आकर पड़ोसी महिला आनंद देवी पत्नी स्वर्गीय नरेंद्र सिंह के साथ गाली गलौज कर रहे थे जिस पर मैंने आपत्ति जताई और कहा कि घर पर महिलाओं व छोटे-छोटे बच्चे हैं यहां गाली गलौच ना करो इस बात से खुन्नस खाए गुड्डू सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी जिस पर मेरी बहुएं रिंकी और जया तथा पुत्र मोहित व छोटी बच्ची खुशी पुत्री मोहन शुक्ला उम्र दस वर्ष घायल हो गए।
घटना के बाद 112 नंबर मिलकर पुलिस को सूचना दी इस दौरान मौका पाकर आरोपी भाग गए।
पीड़ित ने बताया कि मारपीट के बाद आरोपियों ने गांव के बाहर पहुंचकर कई राउंड फायरिंग भी की थी जिसमें एक तमंचा तालाब में फेंका गया वही दूसरा तमंचा व कारतूस पुलिस ने मौके से बरामद किया था। हालांकि पुलिस फायरिंग की बात नकार रही है।
वहीं प्रकरण में महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली थी फायरिंग की बात असत्य है प्राप्त तहरीर के आधार पर तीन नामजद सहित 10 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।