{"_id":"6a6b66698323ccaa0c0f6267","slug":"video-nhai-cracks-down-on-highway-encroachments-36-illegal-structures-removed-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हाईवे किनारे एनएचएआई का चला हंटर, अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत 36 अवैध कब्जे हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हाईवे किनारे एनएचएआई का चला हंटर, अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत 36 अवैध कब्जे हटाए
महाराजपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग में हाईवे किनारे अवैध अतिक्रमण की वजह से आए दिन हो रहे सड़क हादसों से बचने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम एवं महाराजपुर पुलिस के सहयोग से गुरुवार को हाईवे किनारे से अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत करीब 36 अवैध अतिक्रमण हटाए गए है।
सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए हाईवे की ड्रेन और राइट ऑफ वे क्षेत्र में किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ जेसीबी और हाइड्रा की मदद से कार्रवाई की गई है। टीम ने हाईवे किनारे बने 08 स्थायी और 28 अस्थायी अतिक्रमण हटाए है।
इनमें अवैध टीन शेड, रैंप, प्लेटफॉर्म और अन्य बाधाएं शामिल थीं, जो ड्रेन और आर ओ डब्ल्यू क्षेत्र में बनाई गई थीं। इन्हें हटाकर राजमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। एनएचएआई के इंसिडेंट इंचार्ज अतुल शर्मा ने कहा कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी तरह के अवैध निर्माण और अनधिकृत एक्सेस को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ चरणबद्ध तरीके से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की कि हाईवे की जमीन पर कोई अवैध कब्जा न करें। ऐसे अतिक्रमण न केवल सरकारी भूमि पर कब्जा हैं, बल्कि दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं और यातायात व्यवस्था में बाधा डालते हैं। एनएचएआई ने कहा कि सुरक्षित और दुर्घटना मुक्त राजमार्ग बनाने में नागरिकों का सहयोग जरूरी है।
कहीं भी अवैध अतिक्रमण दिखे तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना दें। अभियान में इंसिडेंट इंचार्ज अतुल शर्मा, रूट पेट्रोलिंग अधिकारी शैलेन्द्र शर्मा, हाईवे पुलिस चौकी प्रभारी पवन शर्मा, सीसी टीम प्रभारी फैज़ान खान और अवधेश सहित एनएचएआई की संयुक्त टीम मौजूद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।