{"_id":"69ecdf52c60bcd17a80a7f68","slug":"video-lpg-shortage-in-bilhaur-forces-villagers-to-queue-overnight-for-cylinders-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बिल्हौर में रात-रात भर लाइन लगाने को मजबूर ग्रामीण, आपूर्ति न होने से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बिल्हौर में रात-रात भर लाइन लगाने को मजबूर ग्रामीण, आपूर्ति न होने से बढ़ी परेशानी
कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। शिवराजपुर और आसपास के गांवों में इंडेन गैस एजेंसी से जुड़े उपभोक्ता कई दिनों से सिलिंडर न मिलने के कारण परेशान हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों को रात-रात भर सड़क किनारे लाइन लगानी पड़ रही है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा।
भड़िया रोड स्थित वितरण प्वाइंट पर शुक्रवार देर रात करीब 20 से अधिक ग्रामीण अपने-अपने खाली सिलिंडर लेकर लाइन में खड़े नजर आए। कई ग्रामीण तो रात 9 बजे से सुबह 9 बजे तक लगातार लाइन में लगे रहे।
उधौ नेवादा गांव के अमित ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से लगातार लाइन लगा रहे हैं, लेकिन एजेंसी की ओर से गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। वहीं विनीत नामक उपभोक्ता ने बताया कि एजेंसी कर्मचारी लोड गाड़ी न आने का हवाला देकर वितरण नहीं कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पूरे गांव में गैस खत्म हो चुकी है और लोग मजबूरी में रात में लाइन लगाकर सिलिंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं। कई लोग तो लाइन में ही सोने को मजबूर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।