{"_id":"6a5ceb4de7a3a38f1607cee2","slug":"video-kanpur-youth-congress-and-nsui-leaders-placed-under-house-arrest-ahead-of-foot-march-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पदयात्रा से पहले यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के नेताओं को किया नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पदयात्रा से पहले यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के नेताओं को किया नजरबंद
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत विभिन्न मांगों को लेकर यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई की ओर से रविवार को प्रस्तावित पदयात्रा से पहले पुलिस ने इन दोनों फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों को उनके घर में नजरबंद कर लिया। एनएसयूआई शहर अध्यक्ष मोहित सविता को तिलक हॉल में प्रेस कांफ्रेंस और वहां से बड़े चौराहे तक प्रस्तावित पदयात्रा में शामिल होने से रोकने के लिए सुबह करीब नौ बजे पुलिस ने उनके आवास को घेर लिया। वहीं, लखनऊ से कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान को बाबूपुरवा पुलिस ने रोक लिया। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अब्दुल माबूद सिद्दीकी को भी हाउस अरेस्ट किया गया।
यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अब्दुल मामूद सिद्दीकी और और एनएसयूआई के अध्यक्ष मोहित कुमार सविता ने कार्यकर्ताओं के साथ
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पर कार्रवाई रोकने, शहर की जर्जर सड़कों और नालों की समस्या को लेकर तिलकहाल से पदयात्रा निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की योजना बनाई। कार्यकर्ताओं से इसके लिए सुबह तिलक हाल में एकत्रित होने के लिए कहा गया, पर ऐसा होने से पहले ही सुबह किदवईनगर पुलिस ने एनएसयूआई के अध्यक्ष मोहित कुमार सविता को निरालानगर स्थित आवास और यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अब्दुल मामूद सिद्दीकी को बाबूपुरवा पुलिस ने बाबूपुरवा में हाउस अरेस्ट किया। शाम तक उन्हें हाउस अरेस्ट रखा गया। पुलिस की कार्रवाई के कारण नेता निर्धारित कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। शाम करीब 5:30 बजे किदवई नगर पुलिस ने मोहित सविता से ज्ञापन लेने के बाद उन्हें नजरबंदी से मुक्त किया। उनकी नजरबंदी के दौरान एआईसीसी सदस्य विकास अवस्थी, रत्नेश गुप्ता, भानु ठाकुर, मनोज सविता, कमलकांत तिवारी, ओबीसी कानपुर दक्षिण के अध्यक्ष रामनवल कुशवाहा आदि मौजूद रहे। इसी तरह शाम को यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष को भी पुलिस ने ज्ञापन लेने के बाद नजरबंदी से मुक्त किया। वहां यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के घर में प्रदेश उपाध्यक्ष वैभव शुक्ला, लखनऊ यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष माजिद खान, डॉ. हुजैफा रहमान, गोलू शुक्ला भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।