{"_id":"6af591e5405b49d14f0254e9","slug":"video-kanpur-well-constructed-interlocking-road-laid-leading-to-the-waste-disposal-plant-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कूड़ा निस्तारण प्लांट तक बनी चमाचम इंटरलॉकिंग सड़क, जल्द ही कूड़ा उठान शुरू होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कूड़ा निस्तारण प्लांट तक बनी चमाचम इंटरलॉकिंग सड़क, जल्द ही कूड़ा उठान शुरू होने की उम्मीद
कल्याणपुर ब्लॉक के कुरसौली गांव में कूड़ा निस्तारण प्लांट तक जाने वाले रास्ते का निर्माण करा दिया गया है। यहां इंटरलॉकिंग सड़क बनने से अब जल्द ही कूड़ा उठान शुरू होने की उम्मीद जगी है। अभी तक प्लांट तक जाने वाला रास्ता कच्चा और ऊबड़खाबड़ होने के कारण कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां वहां तक नहीं पहुंच पा रही थीं। इससे गांव में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद अब प्लांट तक चमचमाती इंटरलॉकिंग सड़क बना दी गई है। सड़क निर्माण होने से कूड़ा गाड़ी के प्लांट तक पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही गांव से नियमित कूड़ा उठान शुरू होगा और गंदगी की समस्या से राहत मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।