{"_id":"6ae49d52353d985a750f2517","slug":"video-kanpur-unconventional-wedding-attire-at-a-mass-marriage-ceremony-in-bidhnu-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बिधनू के सामूहिक विवाह समारोह में बदला शादी के जोड़ों का नजारा, जींस-टॉप में लिए सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बिधनू के सामूहिक विवाह समारोह में बदला शादी के जोड़ों का नजारा, जींस-टॉप में लिए सात फेरे
कहीं जींस-टॉप में दुल्हन सात फेरे लेने पहुंची तो कहीं मांग में सिंदूर भरने की रस्म की जगह माथे पर टीका लगाकर विवाह की औपचारिकता पूरी कर ली गई। किसी ने सलवार-सूट में वरमाला डाली तो कोई पारंपरिक दुल्हन के जोड़े के बिना ही मंडप में पहुंच गई। यह नजारा कहीं और नहीं बल्कि बिधनू में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित शादी समारोह में देखने को मिला। मंडप के नीचे बैठे जोड़ों की इन तस्वीरों ने आयोजन के स्वरूप और सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। गरीब परिवारों की बेटियों को सम्मान के साथ विवाह का अवसर देने के लिए आयोजित समारोह में रस्मों का यह बदला अंदाज चर्चा का विषय बना रहा। वहीं, पहले से प्रेम विवाह कर चुके जोड़ों के दोबारा सामूहिक विवाह समारोह में शामिल कर योजना का लाभ दे दिया गया।
बिधनू के कठेरूवा स्थित गेस्ट हाउस में समाजकल्याण विभाग ने चार दिवसीय सामूहिक विवाह समारोह का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। पहले दिन भीतरगांव ब्लॉक के 108 जोड़ों का विवाह कराया गया। इनमें 10 मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी शामिल रहा। समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में विवाह की रस्में पूरी कराई गईं लेकिन आयोजन की तस्वीरों में सबसे ज्यादा चर्चा उन दुल्हनों की रही, जो जींस-टॉप और सलवार-कुर्ता में ही सात फेरे लेने मंडप में पहुंच गईं। विवाह के दौरान कहीं पारंपरिक रस्में निभाई गईं तो कहीं मांग भरने के बजाय माथे पर टीका लगाकर रस्म पूरी की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।