फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Traders protest against Food Department's sampling drive by shutting down the market

कानपुर: खाद्य विभाग की सैंपलिंग का विरोध, व्यापारियों ने बाजार बंद कर किया प्रदर्शन

Sat, 22 Aug 2026 05:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 05:25 PM IST
Kanpur: Traders protest against Food Department's sampling drive by shutting down the market
लखनऊ से आए खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने एक्सप्रेस रोड बाजार की एक-एक दुकान पर सैंपलिंग की घोषणा कर दी। इससे गुस्साए व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी और सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। सुबह से बंद दुकानें दोपहर में खुल सकीं। करीब चार घंटे तक व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। विरोध-प्रदर्शन के बाद अधिकारी बिना जांच के वापस लौट गए। वहीं व्यापारियों ने कहा कि जब कोई शिकायत नहीं तो एक-एक दुकान की सैंपलिंग का क्या मतलब है। रक्षाबंधन का त्याेहार नजदीक है। ऐसी उत्पीड़ात्मक कार्रवाई का विरोध किया जाएगा। सुबह 11 बजे के करीब पुलिस बल के साथ लखनऊ से आई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम सबसे पहले हटिया खोया बाजार पहुंची। इसके आधा घंटा बात टीमें एक्सप्रेस रोड पहुंची। इसके बाद पहले एक दुकान से खाद्य उत्पाद की सैंपलिंग शुरू की। इस पर व्यापारी ने विरोध जताया। इस बीच अफसरों ने कहा कि सभी दुकानों की सैंपलिंग होगी। इस पर व्यापारी भड़क गए और दुकानों को बंद करके सड़क पर आ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। एक्सप्रेस रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष रोशन गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री इखलाक मिर्जा, महामंत्री सचिन त्रिवेदी और भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला युवा अध्यक्ष आशीष मिश्र सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्र हुए। उन्होंने एक-एक दुकान में सैंपलिंग करने का विरोध किया। इस बीच भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलशन आनंद और प्रवीण दीक्षित, पवन गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर ही सैंपलिंग होनी चाहिए। ऐसे किसी भी दुकान पर जाकर सैंपलिंग करना उचित नहीं है। व्यापारियों ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार बेहद नजदीक है। इस तरह की कार्रवाई से बाजारों में भय का माहौल बनता है। वहीं काफी देर तक नारेबाजी, सड़क पर धरना प्रदर्शन और हंगामे के बाद भारी पुलिस बल और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम लगभग तीन बजे मौके से चली गई। टीम के जाने के बाद व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोल दीं। इस मौके पर चंद्राकर दीक्षित, अश्विनी गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

शिमला: टूटीकंडी स्कूल में हुआ अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम

22 Aug 2026

फतेहपुर में खड़े ट्रेलर से टैंकर टकराया, चालक की मौत

22 Aug 2026

फरीदाबाद के बॉक्सरों का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते चार पदक

22 Aug 2026

वीडियो: विधानसभा परिसर में कांग्रेस-भाजपा विधायक दल ने किया प्रदर्शन, जानें क्या बोले सीएम और नेता प्रतिपक्ष

22 Aug 2026

Meerut: बारिश के बाद भैंसाली ग्राउंड स्थित सीएबी स्कूल के बाहर जलभराव

22 Aug 2026
विज्ञापन

हांसी पुलिस का नशा तस्करों पर सख्त प्रहार, शहर छोड़ने या नशे का कारोबार छोड़ने की चेतावनी

22 Aug 2026

कुश्ती प्रतियोगिता: दंगल में सीतापुर के बच्चों ने दिखाया दम, पाया पहला स्थान, लखीमपुर दूसरे स्थान पर

22 Aug 2026
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल 17वें दिन भी जारी, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

सेक्टर 17 में 13 जिलों के 195 खिलाड़ी दिखाएंगे फिन स्विमिंग में दम

22 Aug 2026

Meerut: केएल इंटरनेशनल स्कूल में ‘मां तुझे प्रणाम’ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों ने बिखेरे देशभक्ति के रंग

22 Aug 2026

Video: छात्राओं के लिए महिला थाने में ‘दोस्त पुलिस’ कार्यक्रम

22 Aug 2026

कन्नौज: जहरखुरानी गिरोह से पुलिस की मुठभेड़; एक घायल, दो गिरफ्तार

22 Aug 2026

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत नंगल से तीन रूटों पर बसें रवाना

शिमला: कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर में गरजा विपक्ष, हाथों में तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन

22 Aug 2026

118978 क्यूसेक पानी छोड़ने से 10 सेमी बढ़ा गंगा का जल स्तर

22 Aug 2026

कांवड़ियों के सिर चढ़कर बोल रही भोले की भक्ति

22 Aug 2026

वीडियो: कांग्रेस विधायक दल ने हाथ में तख्तियां लेकर विधानसभा परिसर में भाजपा के खिलाफ किया प्रदर्शन

22 Aug 2026

फतेहाबाद के टोहाना में इंदाछोई में जर्जर पुल बना हादसे का कारण, गड्ढे में उछली कार; युवक घायल

22 Aug 2026

भोआ हलके के चार गांवों में लगभग दो किमी सड़कों के निर्माण कार्य शुरू

Faridabad: फरीदाबाद में बारिश से गिरा पेड़, नीलम रेलवे रोड पर टला बड़ा हादसा

22 Aug 2026

सोलन: बार काउंसिल ऑफ इंडिया को हटाने के लिए वकीलों ने दिया सोलन न्यायालय परिसर में धरना

22 Aug 2026

मंडी: भ्यूली से बिजनी तक एनएच के रखरखाव पर खर्च होंगे साढ़े छह करोड़

22 Aug 2026

Bijnor: खेतों में गन्ने की फसल और चारा हाथियों के निशाने पर, ग्रामीणों में रोष

22 Aug 2026

फिरोजपुर में एएनटीएफ ने साढ़े पांच किलो हेरोइन सहित दो आरोपियों को पकड़ा

Gurugram Waterlogging: गुरुग्राम में तेज बारिश से जलभराव, 2 फीट तक भरा पानी; थाने-पोस्टमार्टम हाउस भी डूबे

22 Aug 2026

बारिश का इंतजार लंबा हुआ! राजस्थान में मानसून सुस्त, शनिवार को कुछ जिलों में राहत के आसार

22 Aug 2026

लोगों की सूचना पर स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने गांव कसियाना पहुंचकर दबोचा नशा तस्कर

22 Aug 2026

पानीपत में सावन के चौथे शनिवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किया जलाभिषेक

22 Aug 2026

RJD अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने बिहार सरकार को घेरा, वित्तीय स्थिति पर उठाए सवाल

22 Aug 2026

डैमों में बढ़ते जलस्तर और किसानों के मुद्दों पर सरवण पंधेर ने सरकार को घेरा

22 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed