{"_id":"6ac27d707ed26934630b6b2d","slug":"video-kanpur-plan-formulated-for-campaign-to-bid-respectful-farewell-to-deities-idols-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: भगवान की प्रतिमाओं को ससम्मान दें विदाई, अभियान को लेकर बनाई गई रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: भगवान की प्रतिमाओं को ससम्मान दें विदाई, अभियान को लेकर बनाई गई रूपरेखा
दीपावली पर श्रद्धालु भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं को पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ घर लाते हैं। वर्ष भर पूजन के बाद उन्हीं प्रतिमाओं को पेड़ के नीचे, नहर या सड़क किनारे छोड़ देना श्रद्धा का अपमान है। जिस श्रद्धा से प्रतिमा लाए हैं, उसी तरह विदाई भी पूरे सम्मान से दें और प्रतिमाओं का भू विसर्जन करें। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए श्री ओमर वैश्य युवा परिवार की ओर से इस बार भी मूर्ति विसर्जन अभियान चलाया जाएगा।
रविवार को अभियान को और व्यापक बनाने के लिए श्री ओमर वैश्य युवा परिवार और विभिन्न मूर्ति विसर्जन शिविर लगाने वालों की बैठक धनकुट्टी स्थित श्री ओमर वैश्य पुस्तकालय सभागार में हुई। परिवार के सदस्य रोशन ने विद्यालयों में प्रार्थना के समय बच्चों को जागरूक करने का सुझाव दिया। अनुराग गुप्ता चंदन ने पार्कों में बैनर लगाकर प्रचार करने और अनुराग ओमर ने धनतेरस के प्रमुख बाजारों में श्रद्धालुओं को जागरूकता अभियान के तहत पर्चे बांट कर भू-विसर्जन की जानकारी देने की बात कही।
युवा परिवार के पदाधिकारियों ने कहा कि हमें पुरानी मूर्तियों के एकत्रीकरण के लिए कुछ नए स्टॉल बनाए जाने चाहिए। 13 नवंबर को प्रतिमाओं का एकत्रीकरण और 15 नवंबर को गंगा किनारे भूविसर्जन होगा। लोगों से अपील की गई कि पुरानी प्रतिमाओं को कहीं न छोड़ें बल्कि स्वयं गंगा किनारे लाकर श्रद्धापूर्वक भूविसर्जन करें। बैठक में संरक्षक अलंकार ओमर, तरुण गुप्ता, वैभव गुप्ता, अध्यक्ष उत्कर्ष नाथ गुप्ता, वरुण राज ओमर, उमेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, बृजेश कुमार ओमर, शशांक गुप्ता, संजय ओमर, हिमांशु गुप्ता, अर्पित ओमर आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।