{"_id":"69417ef3b2fc31dd1200b9a6","slug":"video-kanpur-membership-drive-for-south-unit-to-continue-till-25th-2025-12-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दक्षिण इकाई के लिए सदस्यता अभियान 25 तक चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दक्षिण इकाई के लिए सदस्यता अभियान 25 तक चलेगा
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक मंगलवार को कैंप कार्यालय कलक्टरगंज में व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील बजाज की अगुवाई में हुई। इसमें सदस्यता प्रमुख सुशील गुप्ता ने बताया कि 45 दिनों तक चले अभियान में लगभग 140 स्थानीय व्यापार मंडलों ने आजीवन सदस्यता ली। 740 मतदाता व्यापारी अपने नए पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे। दक्षिण क्षेत्र का चुनाव 11 जनवरी को कराया जाएगा। इसको देखते हुए सदस्यता अभियान को 25 दिसंबर तक के लिए बढ़ाया गया है। वहीं उत्तर जिले के चुनाव के लिए बुधवार से चुनाव अधिकारी कैंप कार्यालय में नामांकन फार्म का वितरण करेंगे। इसका चुनाव 27 दिसंबर को कराया जाएगा। बैठक में राकेश सिंह, रामेश्वर गुप्ता, कृपाशंकर त्रिवेदी, चंद्र प्रकाश सोमानी, देवी खन्ना, प्रदीप पांडेय, सरताज अहमद, प्रदीप गुप्ता, प्रमोद पांडेय, संजय त्रिवेदी, पवन दुबे, गुलशन जायसवाल, अंकित मिश्रा, राजेश गुप्ता, विराट गुप्ता अनिल मिश्रा आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।