{"_id":"6b06d5d331d28b19dd05c723","slug":"grandson-murders-grandfather-with-a-sharp-edged-weapon-following-a-land-dispute-accused-is-absconding-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: जमीनी विवाद में पौत्र ने बाबा की धारदार हथियार से हमला कर की हत्या, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: जमीनी विवाद में पौत्र ने बाबा की धारदार हथियार से हमला कर की हत्या, आरोपी फरार
Wed, 25 Nov 2026 06:07 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 25 Nov 2026 06:07 PM IST
सार
Banda News: पौत्र ने बाबा को मौत के घाट उतार दिया। कालू कुआं स्थित घर में वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा के कालू कुआं मोहल्ले में जमीनी विवाद में पौत्र ने बाबा की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली नगर क्षेत्र के मजार के पास कालू कुआं निवासी लल्ला राजपूत (80) की मंगलवार रात करीब 11:50 बजे उनके घर पर गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
मृतक के बेटे रामगोपाल राजपूत ने पुलिस को दी तहरीर में अपने भतीजे सुनील राजपूत (26) पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
