Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Intensive combing operation underway to locate leopard paw marks discovered 400 meters away

कानपुर: तेंदुए की तलाश में सघन कॉम्बिंग, 400 मीटर दूर मिले पंजों के निशान, DFO ने भीड़ हटाने के दिए निर्देश

Wed, 25 Nov 2026 11:27 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 25 Nov 2026 11:27 AM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर स्थित मदारपुर-करन खेड़ा में तेंदुए के हमले के बाद बुधवार सुबह से वन विभाग और चिड़ियाघर के डॉक्टरों की टीम ने सघन कॉम्बिंग अभियान शुरू किया है। इसमें हमला स्थल से करीब 400 मीटर दूर खेतों में तेंदुए के ताजे पंजों के निशान मिले हैं।

विज्ञापन
Kanpur Intensive combing operation underway to locate leopard paw marks discovered 400 meters away
तेंदुए की तलाश में सघन कॉम्बिंग शुरू - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर के मदारपुर-करन खेड़ा में तेंदुए के हमले के बाद बुधवार सुबह से वन विभाग और डॉक्टरों की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सघन कॉम्बिंग अभियान शुरू कर दिया है। ओस के कारण खेत गीले होने से पैरों के निशानों को ट्रेस करने में आसानी हो रही है। चिड़ियाघर से आई डॉक्टरों की टीम भी मौके पर मौजूद है।

विज्ञापन

वन विभाग के डिप्टी रेंजर विजय कुमार और डॉक्टर नीतीश कटियार ने बताया कि जिस जगह तेंदुए ने किसानों पर हमला किया था। उससे करीब 400 मीटर दूर खेतों में ताजे पैरों के निशान मिले हैं। निशानों का मिलान करते हुए तेंदुए की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। रेस्क्यू टीम में विजय कुमार ट्रैंक्विलाइजर गन लेकर मूवमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos





डीएफओ ने दिया बाहर के लोगों को हटाने का निर्देश
डीएफओ आकांक्षा जैन ने बताया कि तेंदुआ एक फुर्तीला जानवर है, जो एक जगह नहीं रुकता और शोर सुनकर आक्रोशित हो जाता है। इसलिए एहतियातन बाहर से आए लोगों को हटाया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि वन विभाग की टीम लगातार कॉम्बिंग करे, पैरों के निशानों का मिलान करते हुए तेंदुए को खोजा जाए और पिंजड़ा तैयार रखा जाए।

विज्ञापन

घायलों से मिलने पहुंचेंगे सतीश महाना
सभी ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। भाजपा नेता विनय मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि घायलों का हालचाल जानने के लिए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी मौके पर आ रहे हैं। साथ ही, उन्होंने वन विभाग की टीम को निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर ग्रामीणों के भय को खत्म किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed