{"_id":"6b0c1f674d0ac29c780ad617","slug":"video-kanpur-investors-should-beware-of-social-media-experts-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: निवेशक सोशल मीडिया के एक्सपर्ट से रहें सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: निवेशक सोशल मीडिया के एक्सपर्ट से रहें सावधान
शेयर बाजार में निवेश करने से पहले पूरी जानकारी हासिल करना और अपनी जोखिम क्षमता को समझना जरूरी है। सोशल मीडिया के एक्सपर्ट से सावधान रहना चाहिए। उनकी सलाह का इस्तेमाल करने से पहले सरकारी लाइसेंस की जानकारी कर लेनी चाहिए। कमोडिटी ट्रेडिंग के दौरान स्टॉप लॉस का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि पूरी निवेशित रकम डूबने से बचाई जा सके। यह बातें सेबी के पूर्व चेयरमैन जीएन बाजपेयी ने सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (सीआईआरसी) की दो दिवसीय 46वीं रीजनल कॉन्फ्रेंस सृजन के समापन समारोह में कहीं।
उन्होंने बताया कि बैंकों के ब्याज और महंगाई के आकलन से पता चला है कि पांच साल बाद तक बैंकों की एफडी से उतना लाभ नहीं मिल पाता, जितना म्यूचुअल फंड और इक्विटी में निवेश से मिल सकता है। म्यूचुअल फंड कंपनियों में औसत ब्याज 10 से 15 प्रतिशत तक रहता है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपना निवेश संपत्ति, बैंक, सोना-चांदी और शेयर बाजार में अलग-अलग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेबी के कामकाज में लगातार पारदर्शिता आ रही है। इसी कारण लोग तेजी से इस क्षेत्र में निवेश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी ऑडिट करने वाली फर्म वैश्विक स्तर की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि देश में ही वैश्विक मानकों वाली ऑडिट फर्मों का विकास हो, जो वैश्विक ऑडिट में अपनी अलग और नई पहचान बना सकें। सम्मेलन में सीए अभय देसाई ने जीएसटी की समस्याओं पर, सीए अमित रतनपाल ने सीए टू फाउंडर नेक्स्ट चैप्टर पर और उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार की सब्सिडी आधारित योजनाओं पर विचार रखे। मौके पर सीए अंकुर गोयल, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अनुज गोयल, ज्ञान चंद्र मिश्रा, पंकज शाह, अंकुश जैन, निर्भीक गांधी, धवल कोठारी, मानसी गुप्ता, जेपीएस भाटिया, भूमिका शास्त्री, अनुष्का सैनी, आलोक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।