{"_id":"6aef3e1f8cd83ea8b0026d22","slug":"video-kanpur-hindus-and-muslims-celebrate-diwali-together-at-dada-miyan-square-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नफरत के अंधेरे को मिटाएंगे मोहब्बत के दीये, दादा मियां चौराहे पर हिंदू-मुस्लिम मिलकर मनाते हैं दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नफरत के अंधेरे को मिटाएंगे मोहब्बत के दीये, दादा मियां चौराहे पर हिंदू-मुस्लिम मिलकर मनाते हैं दिवाली
दीपावली के दीये जब दादा मियां चौराहे पर एक साथ जगमगाते हैं तो उनकी रोशनी के साथ गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे का संदेश भी दूर तक पहुंचता है। शहर का यह चौराहा वर्षों से हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करता आ रहा है। इस बार भी दोनों समुदायों के लोग मिलकर रोशनी का पर्व मनाने की तैयारियों में जुटे हैं। घरों को झालरों से सजाया जा रहा है और दीपमाला के लिए दीये खरीदे जा रहे हैं।
डॉ. मुस्तफा तारिक ने बताया कि इस परंपरा की शुरुआत रामबालक, मुंशीराम, इदरीस अहमद और अब्दुल अजीज ने की थी, जिसे आज भी आगे बढ़ाया जा रहा है। मुंशीराम के बेटे विजय भाटिया विदेश में रहते हैं, लेकिन हर साल दीपावली पर आने की कोशिश करते हैं। हालांकि, इस बार वह नहीं आ सके। उन्होंने कहा कि यहां जलने वाले दीये इंसानियत और भाईचारे का संदेश देते हैं।
स्थानीय निवासी मो. ओसामा शाहिद ने कहा कि इलाके में हर त्योहार मिलकर मनाने की पुरानी परंपरा है। दीपावली केवल रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का भी अवसर है। पम्मी ने बताया कि यहां त्योहारों पर भेदभाव की कोई जगह नहीं है। सभी लोग एक-दूसरे के घर जाकर मिठाइयां देते हैं और खुशियों में शामिल होते हैं।
हाजी अब्दुल हई ने कहा कि आपसी प्रेम और सद्भाव ही देश की असली ताकत है। वहीं, कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष वसी बाबा ने बताया कि त्योहार पर बाजार में भी रौनक है। सभी वर्गों के लोग मिलकर खरीदारी कर रहे हैं और एक-दूसरे के कारोबार को समर्थन दे रहे हैं। यह चौराहा हमेशा से मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देता आया है। इस बार भी दीपावली हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।