{"_id":"6ab90212070d6720210dbdc0","slug":"video-kanpur-four-team-clash-in-t-20-league-for-cricketers-with-disabilities-starts-september-28-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दिव्यांग क्रिकेटरों की टी-20 लीग में चार टीमों की टक्कर 28 सितंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दिव्यांग क्रिकेटरों की टी-20 लीग में चार टीमों की टक्कर 28 सितंबर से
फिजिकल डिसेबिलिटी यूपी टी-20 लीग सीजन-3 का आयोजन 28 सितंबर से एक अक्तूबर तक आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में होगा। लीग में नोएडा, लखनऊ, कानपुर और मेरठ की चार टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। रविवार को फजलगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में ट्रॉफी का अनावरण और चारों टीमों की जर्सी लॉन्च की गई।
उत्तर प्रदेश डिसेबिलिटी एबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य रहे आईएम रोहतगी ने बताया कि उद्घाटन मुकाबला 28 सितंबर को नोएडा दिव्यांग किंग्स और लखनऊ दिव्यांग फॉल्कंस के बीच खेला जाएगा। इसी दिन शाम को कानपुर दिव्यांग वॉरियर्स की भिड़ंत मेरठ दिव्यांग मावरिक्स से होगी। आयोजक राहुल सिंह ने बताया कि लीग में देशभर से 20 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के 44 और कानपुर के पांच खिलाड़ी शामिल हैं। फिजिकल डिसेबिलिटी इंडिया टीम के खिलाड़ी शिवा शंकरा, आकाश पाटिल, दीपेंद्र सिंह और राधिका प्रसाद भी लीग में अपना दमखम दिखाएंगे। कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने ट्रॉफी का अनावरण किया और चारों टीमों की जर्सी लॉन्च की। इस मौके पर उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक उर्फ बॉबी, आनंद कुमार गुप्ता, निखिल, सुनील मंगल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।