{"_id":"6ae77c27bd3844d2ed02a31f","slug":"video-kanpur-feet-tap-to-the-melodious-voice-of-bollywood-singer-shaan-at-antaragni-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अंतराग्नि में बॉलीवुड गायक शान की सुरीली आवाज पर थिरके कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अंतराग्नि में बॉलीवुड गायक शान की सुरीली आवाज पर थिरके कदम
रोशनी से जगमगाता परिसर, तेज संगीत की धुन, हवा में गूंजती तालियां और हर गीत पर थिरकते सैकड़ों कदम... रविवार की शाम आईआईटी कानपुर में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। मौका था संस्थान के चार दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव अंतराग्नि-2026 के समापन का। बॉलीवुड गायक शान ने मंच संभाला तो छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शान ने जैसे ही दिल चाहता है... गाना गया तो यहां खड़ा हर छात्र थिरकने लगा।
'हम हैं नए अंदाज क्यों हो पुराना...', 'मुझको पहचान लो मैं हूं डॉन...' जैसे लोकप्रिय गीतों की शुरुआत होते ही छात्र सुर में सुर मिलाने लगे। कोई दोस्तों के साथ झूमता नजर आया तो कोई मोबाइल में इस यादगार शाम को कैद करने में जुटा रहा। शान की आवाज और गीतों की धुन पर पूरा परिसर संगीत के रंग में रंग गया। हर अगली प्रस्तुति के साथ जोश और बढ़ता गया ।
चार दिनों तक चले अंतराग्नि में संगीत, नृत्य, कला और मनोरंजन की अलग-अलग रंगत देखने को मिली। देशभर से आए विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। छात्रों ने नुक्कड़ नाटक, फैशन शो, बैटल ऑफ बैंड्स में रॉक और इंडी बैंड्स से प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।