{"_id":"6b044d183efb3b696a05c43b","slug":"video-kanpur-e-invoicing-mandatory-for-purchases-from-unregistered-suppliers-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अपंजीकृत खरीद पर ई-इनवायस अनिवार्य, पांच करोड़ से अधिक कारोबारियों पर लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अपंजीकृत खरीद पर ई-इनवायस अनिवार्य, पांच करोड़ से अधिक कारोबारियों पर लागू
पंजीकृत कारोबारियों को अब अपंजीकृत आपूर्तिकर्ताओं से खरीद पर रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म के तहत स्वयं ई-इनवॉयस जारी करना होगा। यह नियम एक जनवरी 2027 से प्रभावी होगा। जो पांच करोड़ रुपये या उससे अधिक सालाना कारोबार वाले कारोबारियों पर लागू किया जाएगा। सरकार ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
मर्चेंट चैंबर आफ उत्तर प्रदेश जीएसटी कमेटी के चेयरमैन संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि जीएसटी विभाग ने एक नवंबर 2026 को इस संबंध में एडवाइजरी जारी की। ई-इनवॉयस पोर्टल 15 दिसंबर 2026 से सक्रिय होगा। यह नियम उन कारोबारियों पर लागू होगा जिनका सालाना कारोबार 2017-18 से आज तक पांच करोड़ रुपये से अधिक है। सरकार ने कुछ स्क्रैप वस्तुओं पर दो फीसदी जीएसटी टीडीएस और रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म लागू किया है। इनमें खाद्य तेल, प्लास्टिक, इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट और टायर वेस्ट स्क्रैप शामिल हैं। जिससे पंजीकृत क्रेता को जीएसटी का भुगतान करना है। इन उपायों से राजस्व बढ़ेगा और अपंजीकृत व्यापारी जीएसटी के दायरे में आएंगे। उन्होंने बताया कि पंजीकृत व्यापारियों को अपंजीकृत आपूर्तिकर्ताओं से खरीद पर स्वयं ई-इनवॉयस जनित करना होगा। अपंजीकृत व्यापारी से खरीद पर पंजीकृत क्रेता को रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म के तहत जीएसटी का भुगतान करना होगा। जिनके पास टीडीएस पंजीयन नहीं है, उन्हें जीएसटीआर-ईजी-07 में आवेदन करना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।