{"_id":"6af35a501b38f435ca05a41e","slug":"video-kanpur-dimple-bhumi-captivates-the-audience-with-bhajans-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: संगीतमय संध्या में डिंपल भूमि ने भजनों, गजलों और गीतों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: संगीतमय संध्या में डिंपल भूमि ने भजनों, गजलों और गीतों से बांधा समां
हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी के चुटीले अंदाज और तंज पर मंगलवार को लाजपत भवन सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। रमेश यादव के साथ हुई लूट की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, रमेश यादव भइया बहुत ताव में हैं। बताओ, इन्हें बंधक बनाकर 50 लाख रुपये लूट ले गए। भइया सोच रहे हैं कि चाहे 51 हजार रुपये और देने पड़ें, बस वे लोग मिल जाएं, ताकि दो तमाचे मार लें। उनके इस अंदाज पर दर्शक ठहाके लगाने लगे। मौका था आनंद राजपाल और विधि राजपाल की ओर से आयोजित संगीतमय संध्या का।
दीपावली के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्रीराम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गायिका डिंपल भूमि ने भजन, गजल और गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, हास्य कलाकार हेमंत पांडेय ने वर्तमान परिस्थितियों और युवाओं पर व्यंग्य सुनाकर खूब तालियां बटोरीं।
विश्नोई मतलब... समझ तो गए हुईयो
कार्यक्रम में एमएलसी सलिल विश्नोई पहुंचे तो अन्नू अवस्थी ने चुटकी लेते हुए कहा, "विश्नोई जी आ गए हैं। आजकल बस एक ही नाम चल रहा है-विश्नोई। विश्नोई मतलब... समझ तो गए हुईयो।" उनका इशारा लॉरेंस विश्नोई की ओर था। इस पर सभागार में मौजूद लोग खिलखिला उठे।
समारोह में महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक महेश त्रिवेदी, जय किशन जैकी, पूर्व विधायक अजय कपूर, रघुनंदन भदौरिया, सतीश निगम और उद्योगपति विजय कपूर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।