{"_id":"6aaac213f64c4717ac09f212","slug":"video-kanpur-congress-protests-against-charges-on-upi-payments-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: यूपीआई भुगतान पर चार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: यूपीआई भुगतान पर चार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
यूपीआई भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क के विरोध में बुधवार को महानगर कांग्रेस ने शिवाला बाजार में प्रदर्शन किया। महानगर जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यूपीआई भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने से छोटे दुकानदारों और आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। महंगाई और आर्थिक दबाव के बीच छोटे व्यापारी पहले से कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त चार्ज उनकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। पवन गुप्ता ने कहा कि डिजिटल भुगतान आम जनता और छोटे दुकानदारों की रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। उन्होंने सरकार से यूपीआई लेन-देन पर प्रस्तावित शुल्क व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की। प्रदर्शन में शंकरदत्त मिश्रा, नरेश पाठक, इखलाख डेविड, हरीश बाजपेई, राजकिशोर वर्मा, जावेद उस्मानी, मुकेश कन्नौजिया और फजल अमीर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।