{"_id":"6af3549a0919b7c36609e035","slug":"video-kanpur-attempt-to-loot-rs-20-lakh-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 20 लाख रुपये लूटने की कोशिश, वारदात होते ही आसपास के लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 20 लाख रुपये लूटने की कोशिश, वारदात होते ही आसपास के लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़ा
बिरहाना रोड पर मंगलवार शाम करीब 20 लाख रुपये लूटने की कोशिश होते ही साजिश का खुलासा हो गया। जिस कर्मचारी को कारोबारी ने रुपये लाने की जिम्मेदारी सौंपी थी, वही अपने मामा के बेटे के साथ मिलकर लूट की योजना बना बैठा। दूसरे कर्मचारी की स्कूटी में टक्कर मारकर रुपये से भरा बैग छीनने की कोशिश की गई, लेकिन वारदात होते ही आसपास के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची फीलखाना पुलिस की पूछताछ में लूट की साजिश का पर्दाफाश हो गया।
गुरु कृपा पेपर ट्रेडिंग के प्रोपराइटर विशाल खंडेलवाल ने मंगलवार शाम करीब 6:15 बजे कर्मचारी वीरभान सिंह (41) को करीब 20 लाख रुपये लाने के लिए भेजा था। वीरभान ने रुपये लेकर दूसरे कर्मचारी सोमिल सक्सेना को सौंप दिए। इसके बाद उसने सोमिल की सफेद स्कूटी पर नकदी होने की सूचना अपने मामा के बेटे अवनींद्र सिंह (21) को दे दी। दोनों ने पूर्व में हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए रुपये लूटने की योजना बनाई थी।
योजना के तहत अवनींद्र ने बिरहाना रोड पर सोमिल की स्कूटी में टक्कर मार दी। सोमिल के गिरते ही रुपये से भरा बैग छीनने का प्रयास किया, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को दबोच लिया। इसी दौरान क्षेत्र में गश्त कर रही फीलखाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कर्मचारी वीरभान की भूमिका सामने आ गई। लूट की कोशिश के चंद मिनटों में ही पुलिस ने साजिश का खुलासा कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।