{"_id":"6a68ccacee329b63eb0f4882","slug":"video-former-councillors-question-kanpur-civic-body-after-rainwater-logging-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: एक घंटे की बारिश में जलमग्न हुआ शहर, पूर्व पार्षद फोरम ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: एक घंटे की बारिश में जलमग्न हुआ शहर, पूर्व पार्षद फोरम ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
शहर में एक घंटे की तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने पर पूर्व पार्षद फोरम ने नगर निगम की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं। फोरम के संयोजक मदन लाल भाटिया ने कहा कि बारिश से पहले नालों की सफाई, डीवॉटरिंग पंप और आपातकालीन व्यवस्था प्रभावी नहीं होने के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई।
मदन लाल भाटिया ने कहा कि पहले प्रत्येक जोन में जलभराव वाले स्थानों के लिए डीवॉटरिंग पंप पहले से तैनात रहते थे। साथ ही नगर निगम, सीवर और सफाई कर्मचारियों की संयुक्त टीमें भी तैयार रहती थीं, जिससे बारिश के दौरान पानी की निकासी तेजी से हो जाती थी। उनका आरोप है कि वर्तमान में ऐसी व्यवस्थाएं नजर नहीं आ रहीं, जिससे थोड़ी ही बारिश में सड़कें जलमग्न हो जाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।