{"_id":"6af5fd2603c77febc208a36e","slug":"video-footpaths-and-cycle-tracks-lost-to-encroachment-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: राजधानी मार्ग पीएचसी के बाहर अतिक्रमण से फुटपाथ व साइकिल ट्रैक गुम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: राजधानी मार्ग पीएचसी के बाहर अतिक्रमण से फुटपाथ व साइकिल ट्रैक गुम
गंगाघाट नगर पालिका की अनदेखी से अतिक्रमण की समस्या खत्म नहीं हो रही है। राजधानी मार्ग पर फुटपाथ व साइकिल ट्रैक अतिक्रमण व अवैध कब्जों की वजह से गुम हो गया है। यही हाल राजधानी मार्ग पर कोतवाली, पीएचसी, नगर पालिका व मंदिरों के आसपास का भी है। यहां लगाए गए संकेतक और स्ट्रीट लाइट तक गायब हैं। ऐसे में राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही। साथ ही जाम की समस्या भी झेलनी पड़ रही।
ऋषिनगर स्थित पीएचसी के बाहर ठेले, खोमचें समेत अन्य कच्चे-पक्के कब्जें लोगों ने कर रखे हैं। अतिक्रमण करने वालों ने पालिका के नालों तक को नहीं छोड़ा है। ऐसे में मुख्य नालों की सफाई तक नहीं हो पा रही है, जिससे मोहल्लों में जलभराव हो रहा है। यही हाल कोतवाली गंगाघाट और नगर पालिका के बाहरी क्षेत्रों का है, जहां दुकानदारों ने पालिका के नाले और फुटपाथ पर बड़े-बड़े जेनरेटर रखे है। राजधानी मार्ग सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर, पोनीरोड झंडा चौराहा स्थित छोटी दुर्गा माता मंदिर, राजधानी मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर स्थल समेत अन्य कई मंदिरों के बाहर भी लोगों ने नालों, फुटपाथ और साइकिल ट्रैक पर कब्जा कर रखा है। उधर, इस बाबत पालिका ईओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि त्योहार के कारण अतिक्रमण हटाओ अभियान रोका गया था, जिसे जल्द चलाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।