{"_id":"699f13ab51a44206a201d263","slug":"video-dumpers-collided-head-on-on-the-highway-one-driver-trapped-in-the-cabin-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर आमने-सामने भिड़े डंपर, एक चालक केबिन में फंसा, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर आमने-सामने भिड़े डंपर, एक चालक केबिन में फंसा, रेफर
घाटमपुर थाना क्षेत्र के टेनापुर मोड़ पर बुधवार को कानपुर–सागर हाईवे पर दो डंपर आमने-सामने भिड़ गए। जिससे एक डंपर का चालक केबिन में फंस गया। पुलिस ने चालक को निकालकर घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने गंभीर हालत में उर्सला रेफर कर दिया। वहीं डंपरों का मोबिल ऑयल हाईवे पर फैल गया। जिससे कई दो पहिया वाहन फिसलकर गिर पड़े।
नौबस्ता गल्ला मंडी निवासी रवि (35) ने बताया कि वह डंपर लेकर कानपुर से वापस लौट रहा था, तभी घाटमपुर थाना क्षेत्र कानपुर सागर हाईवे पर स्थित टेनापुर मोड़ के पास सामने से आ रहे डंपर से भिड़ंत हो गई। हादसे में चालक केबिन में फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को निकालकर घाटमपुर सीएचसी भेजा, जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में कानपुर के उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर पुलिस ने दोनों वाहनों को किनारे कराया। वहीं क्षतिग्रस्त डंपर का मोबिल ऑयल सड़क पर फैलने से गुजर रहे कई बाइक सवार फिसलकर हाइवे पर गिर पड़े। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।